नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

IND vs SA WC 2023: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला आज, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

IND vs SA WC 2023: वनडे विश्वकप में टीम इंडिया का रविवार यानी आज साउथ अफ्रीका से मुकाबला होगा। इस समय अंक तालिका में पहले स्थान के लिए इन दोनों ही टीमों में टक्कर देखने को मिल रही है। इस...
12:02 PM Nov 05, 2023 IST | surya soni

IND vs SA WC 2023: वनडे विश्वकप में टीम इंडिया का रविवार यानी आज साउथ अफ्रीका से मुकाबला होगा। इस समय अंक तालिका में पहले स्थान के लिए इन दोनों ही टीमों में टक्कर देखने को मिल रही है। इस विश्वकप (IND vs SA WC 2023) में साउथ अफ्रीका ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने छह मुकाबलों में जीत दर्ज की। जबकि सिर्फ उसे नीदरलैंड के खिलाफ हार मिली। दूसरी तरफ टीम इंडिया ने अपने सभी सातों मुकाबलों में जीत दर्ज की। दोनों ही टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। आज के मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाज़ों को काफी मदद मिलती हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें अपने-अपने प्रमुख बल्लेबाज़ों को इस मैच में मौका देगी। जबकि इस पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों के लिए भी मदद देखने को मिलती हैं। ऐसे में माना जा रहा हैं कि टीम इंडिया इस मुकाबले में एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान में उतरेगी। आर. अश्विन को अपने अनुभव का फायदा मिलता दिखाई दे रहा हैं। ऐसे में एक तेज़ गेंदबाज़ को आज आराम दिया जा सकता हैं।

भारत-अफ्रीका का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

इस मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी की नज़र आ रही हैं। हालांकि टीम इंडिया को घरेलू परिस्थिति का फायदा मिलता दिखाई दे रहा हैं। अगर बात करें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा हैं। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इसमें अफ्रीका ने 3 और भारत ने 2 जीते हैं। वहीं ओवरऑल वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच खेले गए 90 मैचों में से भारत ने 37 और साउथ अफ्रीका ने 50 जीते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, आर. अश्विन/शमी , मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.

यह भी पढ़ें – Shaheen Afridi Record: शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, 51 मैचों में लगाया विकेटों का शतक, विश्व क्रिकेट में मचा दिया तहलका…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
ind vs sa playing 11India Vs South Africa Head to headIndia Vs South Africa Head to head world Cupindia vs South Africa playing 11india vs South Africa playing 11 2023india vs South Africa world cup 2023world cup 2023 ind vs sa playing 11

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article