नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

विश्वकप में 20 साल बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, विराट-शमी रहे जीत के हीरो

IND vs NZ: विश्वकप में भारत का डंका खूब बज रहा है। रविवार को टीम इंडिया ने धमर्शाला में न्यूज़ीलैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान पा लिया। इस विश्वकप में भारत ने अब तक अपने पांचों मैचों में...
08:14 AM Oct 23, 2023 IST | surya soni
IND vs NZ: विश्वकप में भारत का डंका खूब बज रहा है। रविवार को टीम इंडिया ने धमर्शाला में न्यूज़ीलैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान पा लिया। इस विश्वकप में भारत ने अब तक अपने पांचों मैचों में...

IND vs NZ: विश्वकप में भारत का डंका खूब बज रहा है। रविवार को टीम इंडिया ने धमर्शाला में न्यूज़ीलैंड को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान पा लिया। इस विश्वकप में भारत ने अब तक अपने पांचों मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि कीवी टीम (IND vs NZ) को पहली हार का सामना करना पड़ा है। धर्मशाला में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। विश्वकप में टीम इंडिया को 20 साल के इंतज़ार के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जीत मिली है।

विराट-शमी रहे जीत के हीरो:

इस जीत में टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी और विराट कोहली ने बड़ा योगदान दिया। मोहम्मद शमी के पांच विकेटों और विराट कोहली के 95 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने कीवी टीम को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम के पास 10 अंक हो गए हैं और अंक तालिका में भारत शीर्ष पर पहुंच गया है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल:

धर्मशाला के मैदान पर विश्वकप की दो अजेय टीमों के बीच यह मुकाबला खेला गया। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में अच्छा ख़ासा उत्साह देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। जबकि रचिन रवींद्र ने 75 रनों का बड़ा योगदान दिया। इसके जवाब में भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

शतक से चूके विराट कोहली:

इस मैच में भारतीय फैंस को विराट कोहली के विकेट के साथ बड़ा झटका लगा। कोहली अपने 49वें शतक से महज 5 रन पहले यानी 95 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। एक समय लग रहा था कि कोहली आसानी से अपना शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन आखिरकार छक्के मारने के प्रयास में कोहली बॉउंड्री पर कैच आउट हो गए।

यह भी पढ़ें – IND Vs NZ : अब हार्दिक की जगह कौन करेगा बैंटिग और बॉलिंग, इस खिलाड़ी को को चुन सकते है रोहित शर्मा…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
icc cricket world cup 2023 liveind vs nz live cricket scoreind vs nz world cupind vs nz world cup 2023 liveindia vs new zealand live scoreWorld Cup 2023world cup today match live

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article