नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kisan Andolan: किसानों के भारत बंद का पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में दिख रहा असर, दिल्ली के बॉर्डरों पर भारी जाम

Kisan Andolan: किसानों ने एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर आज शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है। जिसका असर भारत में कई जगह देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को भारी जाम से परेशानी हो रही है। इस...
01:02 PM Feb 16, 2024 IST | Prashant Dixit
Kisan Andolan

Kisan Andolan: किसानों ने एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर आज शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है। जिसका असर भारत में कई जगह देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को भारी जाम से परेशानी हो रही है। इस भारत बंद का असर पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को दिक्कत कम हो पुलिस ने तैयारी की है।

किसानों के भारत बंद का असर

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा ने अमृतसर-पठानकोट और पठानकोट-जालंधर और जेएंडके नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया गया है। तो वहीं हरियाणा में किसानों (Kisan Andolan) ने अपनों मांगो को लेकर टोल फ्री कर दिया है। किसानों ने कहा सरकार उनकी मांगो को पूरा नहीं कर रही है। इस दौरान पंचकूला में किसान ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा फ्री करवा दिया है। किसानों के दिल्ली चलो के कारण कुंडली बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े: किसान आंदोलन के बीच सरकार से तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा, एमएसपी पर अड़े किसान

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

एनसीआर में किसानों के भारत बंद के कारण मद्देनजर सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं पर बैरिकेड लगाई गई हैं। जहां पिछले दिनों से यात्रियों को ट्रैफिक जाम की काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को भारत बंद (Kisan Andolan) के कारण दिल्ली-गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर अत्यधिक भीड़ रह सकती है। ऐसे में जाने से बचें। सिंघु और टिकरी बॉर्डर पहले से ही सील हैं। लोगों से दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने की सलाह दी है।

किसान की शंभू बॉर्डर पर मौत

शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन (Kisan Andolan) करने गए गुरदासपुर के चाचोकी गांव निवासी सरदार ज्ञान सिंह की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। किसानों ने बताया कि आंसू गैस के गोले से दिक्कत हो गई थी। उनकी गुरुवार रात तबियत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। किसान ज्ञान सिंह की मौत पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि इस आंदोलन और मौत का कारण केंद्र सरकार है। हमें सही समय पर किसानों को दवाएं प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़े: दरभंगा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, पथराव के बाद घरों-दुकानों में तोड़फोड़

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Bharat BandhFarmers Bharat BandhFarmers ProtestKisan Andolanकिसान आंदोलनकिसानों का भारत बंदकिसानों का विरोध-प्रदर्शनभारत बंद

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article