नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Himachal Sukhu Govt Safe: विक्रमादित्य ने वापस लिया इस्तीफा, कहा- हिमाचल की कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Himachal Sukhu Govt Safe: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद जारी सियासी संकट के बीच राहत (Himachal Sukhu Govt Safe) की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य...
01:16 AM Feb 29, 2024 IST | Bodhayan Sharma
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Himachal Sukhu Govt Safe: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद जारी सियासी संकट के बीच राहत (Himachal Sukhu Govt Safe) की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Himachal Sukhu Govt Safe: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद जारी सियासी संकट के बीच राहत (Himachal Sukhu Govt Safe) की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। हिमाचल के प्रभारी बनाए गए राजीव शुक्ला ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और कहा है कि आदमी बड़ा नहीं होता, संगठन बड़ा होता है।

सुक्खु सरकार पर कोई संकट नहीं

विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश की काँग्रेस की सुक्खु सरकार के बारे में बोलते हुए कहा कि सरकार पर कोई संकट नहीं (Himachal Sukhu Govt Safe) है। दरअसल, विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार सुबह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सुक्खू सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे। उन्होंने बिना नाम लिए सीएम पर अपमान करने का आरोप लगाया। परंतु अब काँग्रेस आलाकमान के पर्यवेक्षकों से विधायकों और विक्रमादित्य कि मीटिंग के बाद में हालात सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं।

सीएम ने कहा कि सरकार 5 साल तक चलेगी

सीएम ने कहा, 5 साल तक सरकार चलाएंगे इस बीच, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को दावा किया कि वह पूरे पांच साल (Himachal Sukhu Govt Safe) तक सरकार चलाएंगे। सुक्खू ने 'पीटीआई वीडियो' पर एक सवाल के जवाब में कहा, ''न तो केंद्रीय नेतृत्व और न ही किसी और ने मुझसे इस्तीफा देने के लिए कहा है और ऐसा कुछ भी नहीं है।'' उन्होंने कहा, "इस तरह का काम राज्य के लिए नहीं है।" बीजेपी नेताओं द्वारा किया गया। उन्हें अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं है।

इस तरह विवाद शुरू हुआ

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को करारा झटका (Himachal Sukhu Govt Safe) देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट जीत ली। भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हरा दिया, जिससे विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए मंच तैयार हो गया। सुक्खू ने कहा, ''लेकिन एक बात मैं कहना चाहता हूं कि हिमाचल की जनता हमारे साथ है, विधायक हमारे साथ हैं और मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हम पांच साल तक हिमाचल की सरकार चलाएंगे।''

छह विधायकों ने पार्टी के खिलाफ वोट किया...

राज्य विधानसभा की 68 सीटों में से कांग्रेस के पास 40 और बीजेपी के पास 25 सीटें हैं। राज्य में तीन निर्दलीय (Himachal Sukhu Govt Safe) विधायक हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान बराबरी पर था। कांग्रेस और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को 34 वोट मिले, जो दर्शाता है कि कम से कम छह कांग्रेस विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया। उन्होंने कहा कि विजेता का फैसला लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया।

यह भी पढ़े: Himachal Congress Govt: हिमाचल प्रदेश में अचानक आई राजनैतिक आँधी के पीछे कौन? वर्तमान स्थितियों का पूरा जायज़ा…

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Congress government of HimachalHimachal SukhuHimachal Sukhu GovtHimachal Sukhu Govt SafeSUKHU GOVTSukhu Govt SafeSUKHVINDER SINGH SUKHU GOVTVikramadityaराज्यसभा चुनावहिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनावहिमाचल प्रदेश सरकार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article