नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

प्रियंका गांधी की सभा में सीएम गहलोत का बड़ा ऐलान, महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए

Griha Lakshmi Scheme: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा चुनाव जीतने के लिए पुरजोर ताकत लगा रही है। प्रियंका गांधी की बुधवार को राजस्थान के झुंझुनू...
08:10 AM Oct 26, 2023 IST | surya soni
Griha Lakshmi Scheme: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा चुनाव जीतने के लिए पुरजोर ताकत लगा रही है। प्रियंका गांधी की बुधवार को राजस्थान के झुंझुनू...

Griha Lakshmi Scheme: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा चुनाव जीतने के लिए पुरजोर ताकत लगा रही है। प्रियंका गांधी की बुधवार को राजस्थान के झुंझुनू में बड़ी जनसभा हुई। प्रियंका गांधी (Griha Lakshmi Scheme) की इस जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों के लिए दो बड़ी योजना को लागू करने का ऐलान किया। सीएम गहलोत ने एलान करते हुए कहा कि ''दोबारा सरकार बनने पर हर परिवार में एक महिला को सालाना 10000 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।''

महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए:

प्रियंका गांधी की इस जनसभा के लिए कांग्रेस ने राजस्थान के झुंझुनू जिले को चुना। झुंझुनूं को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। प्रियंका गांधी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। इस सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि ''हम प्रदेश की जनता को दो गारंटी देने का एलान करते हैं। ‘गृहलक्ष्मी गारंटी-हर घर में एक महिला को साल में एक बार 10,000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा 1.04 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने एलान किया।

किस्तों में मिलेगी राशि:

बता दें सीएम गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि ''प्रदेश की महिलाओं के लिए हम गृहलक्ष्मी गारंटी योजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत घर की मुखिया महिला को सरकार हर साल 10 हज़ार रूपये की राशि देगी। हर साल मिलने वाली 10 हजार रुपए की राशि, दो या तीन किस्तों में दी जा सकती है। इससे पहले कर्नाटक में भी कांग्रेस ने महिला मुखिया को हर महीने 2000 राशि देने का एलान किया था।

मोदी सरकार पर साधा निशाना:

प्रियंका गांधी की इस जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। कांग्रेस की नज़र शेखावटी की सीटों पर टिकी हुई हैं। इस क्षेत्र में हमेशा से ही कांग्रेस का पलड़ा काफी मजबूत रहा हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी ने अपनी सभा में केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। इस सभा में पायलट और गहलोत ने एक बार फिर जनता को एकजुटता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें – UP News : 31 साल तक फर्जी सर्टिफिकेट से करता रहा सरकारी नौकरी, अब रिटायरमेंट के बाद हुआ केस दर्ज…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Griha Lakshmi Guarantee SchemeGriha Lakshmi Guarantee Scheme FactsHow Griha Lakshmi Guarantee Scheme workspriyanka gandhiPriyanka Gandhi rallyRajasthan Assembly ElectionRajasthan Assembly Election 2023what is Griha Lakshmi Guarantee Scheme

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article