नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Glenn Maxwell : आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल बनें पिता, विनी रमन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी...

Glenn Maxwell : ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला किक्रेटर ग्लेन मैक्सवेल पिता बन गए है। जी हां उनके घर पर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी है। मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन जो एक भारतीय मूल की महिला है। उन्होंने एक...
04:19 PM Sep 15, 2023 IST | Ekantar Gupta
Glenn Maxwell : ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला किक्रेटर ग्लेन मैक्सवेल पिता बन गए है। जी हां उनके घर पर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी है। मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन जो एक भारतीय मूल की महिला है। उन्होंने एक...
Glenn Maxwell becomes father Vini Raman gives birth to a child and shared a post of baby

Glenn Maxwell : ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला किक्रेटर ग्लेन मैक्सवेल पिता बन गए है। जी हां उनके घर पर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी है। मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन जो एक भारतीय मूल की महिला है। उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। विनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। विनी ने पोस्ट में कैप्शन में लिखा है कि लोगन मेवरिक मैक्सवेल ने 11.9.2023 को जन्म लिया।

विनी रमन ने शेयर की तस्वीर

विनी रमन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके और मैक्सवेल के हाथ दिख रहे हैं, जहां बच्चे को क्रिकेटर की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। इससे पहले, विनी ने मई 2023 में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। जुलाई में तमिल पारंपरा के तहत गोद भराई समारोह आयोजित किया गया था।

बता दें कि मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 18 मार्च 2022 को विनी रमन से तमिल रीति-रिवाजों में अनुसार शादी की थी। फिर चर्च में जाकर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। इन दोनों समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

चोट के चलते रिहैब पर हैं मैक्सवेल

मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के बारे में बात करते हुए, स्टार ऑलराउंडर टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर हैं। मैक्सवेल फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि 2023 वनडे विश्व कप से पहले टीम इंडिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Virat Kohli Diamond Potrait : सूरत के हीरा व्यापारी ने हीरों से बनाया विराट कोहली का पोर्ट्रेट, देंखे तस्वीरें…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Cricket newsEkantar GuptaGlenn MaxwellGlenn Maxwell BabyGlenn Maxwell ImagesGlenn Maxwell InstagramGlenn Maxwell RecordsGlenn Maxwell WifeVini RamanVini Raman InstagramVini Raman Life

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article