नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Gehlot on Ram Mandir राजस्थान से फिर शुरू हुई राम – राजनीति! जातीय राजनीति को लेकर अशोक गहलोत ने उठाए सवाल!

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Gehlot on Ram Mandir : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर राजनीती होना कोई नयी बात नहीं है, वैसे भी शीर्ष राजनैतिक पार्टियों के लिए ये चुनावी मुद्दा हमेशा से रहा है। परन्तु अब राम...
03:22 AM Jan 07, 2024 IST | Bodhayan Sharma
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Gehlot on Ram Mandir : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर राजनीती होना कोई नयी बात नहीं है, वैसे भी शीर्ष राजनैतिक पार्टियों के लिए ये चुनावी मुद्दा हमेशा से रहा है। परन्तु अब राम...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Gehlot on Ram Mandir : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर राजनीती होना कोई नयी बात नहीं है, वैसे भी शीर्ष राजनैतिक पार्टियों के लिए ये चुनावी मुद्दा हमेशा से रहा है। परन्तु अब राम मंदिर (Gehlot on Ram Mandir ) की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजस्थान से राजनीति शुरू हो गयी है।

अशोक गहलोत ने क्या कहा जिससे शुरू हुआ नया विवाद?

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Gehlot on Ram Mandir ) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, 22 जनवरी 2024 को प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। इतना ही देश भर में वीएचपी और अन्य हिन्दू संघटन राम मंदिर (Gehlot on Ram Mandir ) के विषय पर जन जन तक पहुँच कर प्रचार और राम ज्योति जला कर उस दिन दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में एक नया मुद्दा रख दिया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम आदित्य नाथ योगी के लिए राम मंदिर (Gehlot on Ram Mandir ) आस्था से ज्यादा राजनीति का विषय है इसमें राष्ट्रपति को न्योता क्यों नहीं भेजा गया? उनके दलित होने की वजह से तो ऐसा नहीं हो रहा है?

अशोक गहलोत का पूरा बयान जान लीजिए

राम मंदिर पर सवाल पूछे जाने के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा, “ ये मौका था मोदी जी के लिए, मैं बात भी मोदी जी के लिए कर रहा हूँ जो खुद ओबीसी के हैं। ओबीसी वालों को गर्व हुआ होगा कि ओबीसी श्रेणी से कोई प्रधानमंत्री बन गया है, मैं पूछना चाहूँगा, उनके लिए सुनहरा मौका था, ये छुआछूत कलंक है देश के अन्दर, मानवता पर कलंक है ये छुआछूत का, और हिन्दुओं में ज्यादा है। ये मौका था राम मंदिर (Gehlot on Ram Mandir ) का, वहां प्राण प्रतिष्ठा करवाते ये, दलितों से भी, आदिवासियों से भी, ओबीसी से भी।।। सभी धर्मों के लोगों से और शंकराचार्यों को आगे रखते, तो मैं समझता हूँ, मोदी जी का ओहदा बढ़ जाता।”

भाजपा ने राम – राजनीति का जवाब दिया है

भारतीय जनता पार्टी की तरफ के भाजपा के नेता गिरराज सिंह और दुष्यंत गौतम ने मोर्चा संभाला और कहा कि, “जबसे सनातन मजबूत हो रहा है तब से विपक्ष को तकलीफ हो रही है, क्योंकि इन्होने हमेशा से मिनिओरिटी पर राजनीति की है, लेकिन सनातन इस देश की आत्मा है। वो जब मज़बूत हो रहा है तो तकलीफ होना वाजिब है इसलिए ये लोग वोट बैंक वाली राजनीति कर रहे हैं।।” गिरराज सिंह ने इसी बात पर कहा कि, राजनीति अपनी जगह है परन्तु मुझे लगता है विपक्ष को राम मंदिर (Gehlot on Ram Mandir ) का बनना पसंद नहीं आ रहा है। मुझे डर है कोई दुर्घटना न कर दें इस राजनीति के चक्कर में। बयानों में नफ़रत फ़ैलाने में तो वैसे भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

यह भी पढ़ें: ED in Action: दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी गिरफ्तार कैसे करेगी? ये नियम जानना जरुरी…

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
ashok gehlotAyodhya Ram MandirAyodhya Ram Mandir NewsGehlot on Ram Mandirgirraj singhpolitics on ram mandirrajasthan newsRam Mandirram mandir politics

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article