नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Gandhi Jaynati 2023 : गांधीजी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया को दिखाया नया रास्ता- राष्ट्रपति मुर्मु

Gandhi Jaynati 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर अपने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में...
08:18 PM Oct 01, 2023 IST | Ekantar Gupta
Gandhi Jaynati 2023 Gandhijis ideals of truth showed path to world President Murmu

Gandhi Jaynati 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर अपने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में उन्होंने कहा मैं सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रपिता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दौरान सभी देशवासियों से अपने विचारों, भाषण और कार्यों में महात्मा गांधी के मूल्यों और शिक्षाओं का पालन करने एवं कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने की अपील भी कीं।

राष्ट्रपिता ने जीवन भर लड़ी अहिंसा की लड़ाई

राष्ट्र के नाम संदेश में उन्होंने कहा कि गांधीजी (Gandhi Jaynati 2023) के सत्य और अहिंसा के आदर्शों ने दुनिया के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता अपने जीवन भर अहिंसा के लिए लड़ाई लड़ने के साथ-साथ स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आगे कहा कि अपने जीवन में उन्होंने सामाजिक भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी।

गांधीजी ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

देश के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी ने हमें स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और एक विशाल आंदोलन का नेतृत्व किया। इसी आंदोलन ने इतिहास की दिशा बदल दी और हमें आजादी मिली।

राष्ट्रपिता के विचारों से प्रभावित थे दुनिया के कई नेता

उन्होंने कहा कि गांधीजी (Gandhi Jaynati 2023) के विचारों से दुनिया के कई नेता प्रभावित थे। उन्होंने कहा, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बराक ओबामा और दुनिया के कई अन्य राजनेता गांधीजी के विचारों से प्रभावित थे। गांधीजी की मजबूत और जीवंत विचारधारा दुनिया के लिए हमेशा प्रासंगिक रहेगी।

यह भी पढ़ें - PM Modi Telangana Visit: अब किसानों को होगा जबरदस्त फायदा, पीएम ने किया राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन का ऐलान…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Droupadi MurmuEkantar GuptaGandhi 10 UpdeshGandhi AandolanGandhi AsharamGandhi JaynatiGandhi Ji AgeIndira GandhiNathuram GodseNDAPresident Droupadi Murmurahul gandhiRajiv Gandhi

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article