नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ एमएस स्वामीनाथन भारत रत्न से होगे सम्मानित

Bharat Ratna: देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिया जाएगा। पीएम मोदी ने दोनों राजनेताओं के साथ कृषि वैज्ञानिक को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए...
01:48 PM Feb 09, 2024 IST | Prashant Dixit
Bharat Ratna

Bharat Ratna: देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिया जाएगा। पीएम मोदी ने दोनों राजनेताओं के साथ कृषि वैज्ञानिक को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने की जानकारी दी है। इन तीनों लोगों को भारत रत्न देने की जानकारी पीएम मोदी ने बारी-बारी से एक्स पर पोस्ट करके दी है। इससे पहले ही सरकार ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने का एलान किया था।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने का ऐलान करते हुए लिखा, हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

नरसिम्हा राव को मिलेगा भारत रत्न

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नरसिम्हा राव के बारे में सम्मान की घोषणा के साथ लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री पीवी नरसिम्हा राव गरू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में, नरसिम्हा राव गरू ने विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की।

उन्हें आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई वर्षों तक संसद और विधानसभा सदस्य के रूप में किए गए कार्यों के लिए समान रूप से याद किया जाता है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने, देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने में सहायक था। प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव गारू का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों द्वारा चिह्नित किया गया था जिसने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया।

जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला। इसके अलावा, भारत की विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।

एमएस स्वामीनाथन पर पीएम की पोस्ट

मशहूर कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन के बारे में पीएम मोदी ने लिखा, कि यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।

हम एक अन्वेषक और संरक्षक के रूप में और कई छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाले उनके अमूल्य काम को भी पहचानते हैं। डॉ. स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है। वह ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि को महत्व देता था।

यह भी पढ़े: हल्द्वानी में मदरसा गिराने पर उपद्रव, अभी तक 6 की मौत, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Bharat RatnaBharat Ratna Chaudhary Charan SinghBharat Ratna Dr MS SwaminathanBharat Ratna PV Narasimha RaoChaudhary Charan SinghDr MS SwaminathanPM Narendra ModiPV Narasimha Raoचौधरी चरण सिंहडॉ एमएस स्वामीनाथनपीएम नरेंद्र मोदीपीवी नरसिम्हा रावभारत रत्नभारत रत्न चौधरी चरण सिंहभारत रत्न डॉ एमएस स्वामीनाथनभारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article