नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

सनी लियोनी के साथ म्यूजिक एल्बम, अब जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी, जानें कौन हैं पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

Former IAS Abhishek Singh: पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह का 5 महीने बाद इस्तीफा मंजूर हो गया है। यूपी सरकार ने केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे...
11:10 AM Mar 01, 2024 IST | Prashant Dixit
Former IAS Abhishek Singh

Former IAS Abhishek Singh: पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह का 5 महीने बाद इस्तीफा मंजूर हो गया है। यूपी सरकार ने केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस्तीफा मंजूर कर लिया है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। उन्होंने अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। अब अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की चर्चा हैं।

अभिषेक 2011 कैडर आईएएस

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने 2011 में नौकरी की शुरुआत की थी। जिसके बाद साल 2013 में झांसी में जॉइंट मजिस्ट्रेट पद पर जॉइनिंग हुई। जिसके बाद साल 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया था। वहां से गुजरात विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। जहां कार के सामने सेलिब्रिटी स्टाइल में फोटो खींचवा करके पोस्ट की थी।

यह भी पढ़े: जेईएन पेपर लीक मामलें में 5 घंटे में कई जगह एसओजी की छापेमारी, बाबा के आश्रम तक पहुंची टीम

अभिषेक सिंह जौनपुर के निवासी

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह जौनपुर केराकत तहसील के टिसौरा के रहने वाले हैं। अभिषेक के जौनपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद है। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। वहीं पिता कृपा शंकर रिटायर्ड आईपीएस हैं। दो भाइयों में बड़े हैं। इनकी दो बेटियां सात साल की दानिया और दूसरी 2 साल की डिगारा है।

फिल्मों और कई वीडियो एल्बम्स

अभिषेक सिंह ने फिल्मों और कई वीडियो एल्बम्स किए हैं। उन्होंने मनोज मुंतशिर शुक्ला के गीत दिल तोड़ के में एक्टिंग की थी। इस गाने को सिंबर बी प्राक ने गाया था। जिसके बाद में जुबिन नौटियाल के गीत तुझे भूलना तो चाहा में भी काम गया था। दिल्ली क्राइम के सीजन 2 में भी एक्टिंग को सराहा गया था। उन्होंने अभी हाल ही में सनी लियोनी के साथ एक एल्बम शूट किया था।

यह भी पढ़े: संदेशखाली विवाद के बीच पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर, आज से अगले दो दिन तीन राज्यों में रहेंगे

पर्यवेक्षक बनाकर गुजरात भेजा

जब अभिषेक सिंह को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया था। इसी दौरान सरकारी कार के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर डालने के बाद विवाद बढ़ गया। जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए। इसे चुनाव आयोग ने अनुशासनहीनता माना और पद से हटा दिया गया।

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Abhishek SinghFormer IAS Abhishek SinghIAS Abhishek SinghLok Sabha elections 2024Sunny Leone and Abhishek Singh songSunny Leone with Abhishek Singhअभिषेक सिंहअभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनआईएएस अभिषेक सिंहपूर्व आईएएस अभिषेक सिंहलोकसभा चुनाव 2024सनी लियोन और अभिषेक सिंह का गाना

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article