नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी अंतरिम बजट, जानें उनका कार्यक्रम

Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश करने वाली देश की दूसरी वित्त मंत्री भी बन...
09:35 AM Feb 01, 2024 IST | Prashant Dixit
Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश करने वाली देश की दूसरी वित्त मंत्री भी बन...
Budget 2024

Budget 2024: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश करने वाली देश की दूसरी वित्त मंत्री भी बन जाएंगी। इस बजट के पेश करते की वे पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में पहुंच जाएंगी। आपको बता दें निर्मला सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।

यह भी पढ़े: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अहम फैसला, अब हिंदु पक्ष को मिला ये अधिकार

आज वित्त मंत्री का कार्यक्रम

गुरुवार सुबह 8:15 पर वित्त मंत्री पहले बजट 2024 तैयार करने वाली टीम के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेंगी।

जिसके बाद सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर वित्त मंत्री महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर बजट की मंजूरी लेंगी।

फिर गुरुवार की सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंचेंगी।

संसद भवन में सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें बजट को मंजूरी दी जाएगी।

जिसके बाद सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2024 का अंतरिम बजट पेश करेंगी।

लोक सभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई सरकार जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी।

देश की पहली महिला वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट (Budget 2024)  पेश करेंगी। इस साल पूर्ण बजट लोक सभा चुनाव 2024 के बाद जुलाई में पेश किया जाएंगा। अंतरिम बजट सरकार को आम चुनावों के बाद नई सरकार आने तक योजनाओं में खर्च करने का अधिकार देता है। देश की निर्मला सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।

इन वित्त मंत्रियों से आगे निकलेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करने के साथ ही मनमोहन सिंह, यशवंत सिन्हा पी चिदंबरम और अरुण जेटली जैसे पूर्व वित्त मंत्रियों से आगे निकल जाएंगी। इन नेताओं ने लगातार पांच बजट ही पेश किए थे। इससे पहले साल 2019 में वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्वस्थता के कारण पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था।

यह भी पढ़े: चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, पहले से तय था सब!

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Budget 2024Finance Minister Nirmala SitharamanFinance Minister program Todayinterim budget 2024Nirmala Sitharamanअंतरिम बजट 2024निर्मला सीतारमणबजट 2024वित्त मंत्री कार्यक्रम आजवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article