नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

World Cup 2023: इंग्लैंड का फिर शर्मनाक प्रदर्शन, श्रीलंका के खिलाफ पूरी टीम 156 रनों पर ढेर

World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 में गत विजेता इंग्लैंड को खिताबी दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अब हालात ये है कि इंग्लिश टीम एक जीत के लिए तरस गई है। इंग्लैंड ने अपने अब तक खेले गए चार...
05:22 PM Oct 26, 2023 IST | surya soni
World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 में गत विजेता इंग्लैंड को खिताबी दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अब हालात ये है कि इंग्लिश टीम एक जीत के लिए तरस गई है। इंग्लैंड ने अपने अब तक खेले गए चार...

World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 में गत विजेता इंग्लैंड को खिताबी दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अब हालात ये है कि इंग्लिश टीम एक जीत के लिए तरस गई है। इंग्लैंड ने अपने अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से सिर्फ (World Cup 2023) एक में जीत दर्ज की। विश्वकप में गुरूवार को इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, जो बिल्कुल गलत साबित हो गया। श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड की पूरी टीम को सिर्फ 156 रनों पर समेट दिया।

इंग्लैंड का फिर शर्मनाक प्रदर्शन:

इस विश्वकप में अगर इंग्लैंड को आज के इस मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ती है तो उसका खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने श्रीलंकाई गेंदबाज़ों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 33 ओवर में 156 रनों के स्कोर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए इस मैच में बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। जबकि छह बल्लेबाज़ तो दहाई का आंकड़ा ही नहीं छू पाए।

श्रीलंका की शानदार गेंदबाज़ी:

इस मुकाबले में श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने जबरदस्त गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। एक समय इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज़ डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 45 रन जोड़ दिए। लेकिन उसके बाद श्रीलंका ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 156 रनों पर ढेर कर दिया। श्रीलंका के लिए इस मैच में लिहारु कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। जबकि एंजेलो मैथ्यू और कसून रजिथा ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंग्लैंड के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज:

विश्वकप में इंग्लैंड को पहले ही मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार से सामना करना पड़ा था। लेकिन अगले मैच में गत विजेता इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रनों से हराकर वापसी की थी। लेकिन उसके बाद लगातार इंग्लैंड को हार झेलनी पड़ी। अफ़ग़ानिस्तान ने भी बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को मात दी। इस विश्वकप में इंग्लैंड लगातार दूसरी बार 200 रनों से कम स्कोर में ऑल आउट हुई है।

यह भी पढ़ें – IND Vs NZ : अब हार्दिक की जगह कौन करेगा बैंटिग और बॉलिंग, इस खिलाड़ी को को चुन सकते है रोहित शर्मा…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Cricket World Cup 2023ENG vs SLENG vs SL Live ScoreENG vs SL World Cup 2023England vs Sri LankaEngland vs Sri Lanka Live ScoreEngland vs Sri Lanka World Cup 2023Live Cricket Scorelive scoreM. Chinnaswamy Stadium BengaluruWorld Cup 2023 Live

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article