नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Diwali Puja Subh Muhurat: आज धूमधाम से मनाया जाएगा रोशनी का त्योहार दीपावली, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali Puja Subh Muhurat: देशभ में आज दिवाली की धूम देखने को मिलेगी। धनतेरस से ही दिवाली के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। बाज़ारों से लेकर घरों तक लोगों ने खूब सजाया है। इस त्यौहार को प्रकाश  (Diwali Puja...
08:54 AM Nov 12, 2023 IST | surya soni

Diwali Puja Subh Muhurat: देशभ में आज दिवाली की धूम देखने को मिलेगी। धनतेरस से ही दिवाली के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। बाज़ारों से लेकर घरों तक लोगों ने खूब सजाया है। इस त्यौहार को प्रकाश  (Diwali Puja Subh Muhurat) का प्रतिक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। तभी से ये परंपरा आज तक चली आ रही है।

दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त:

बता दें दिवाली पर पूजा के कई मुहूर्त है। इस दिन लोग अपने घरों के साथ-साथ अपने प्रतिष्ठान पर भी माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन प्रातः 08:10 से 12:10 तक, दोपहर 1:34 से 2:57 तक, शाम 5:44 से 10:34 तक और अर्धरात्रि में 1:48 से 3:24 तक के समय में किया जा सकता है। व्यापारियों के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:30 से लेकर 7:35 तक है. इस समय में व्यापारियों को पूजा करने से व्यापार में बढ़ोतरी और तरक्की मिलेगी।

पूजा के लिए जरूरी सामग्री:

1. गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्ति
2. एक चौकी (मूर्ति विराजमान के लिए)
3. पीला वस्त्र (चौकी पर बिछाने के लिए)
4. लाल फूल, कमल और गुलाब के फूल
5. सिंदूर, कुमकुम, रोली और अगरबत्ती

पीएम मोदी ने दी शुभकामना:

दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।"

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth 2023: कब है साल 2023 में करवा चौथ..?, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
deepawali 2023deepawali 2023 puja samagridiwali 2023diwali 2023 datediwali 2023 lakshmi pujadiwali 2023 laxmi puja datediwali 2023 laxmi puja subh muhuratdiwali 2023 puja vidhidiwali lakshmi puja vidhilaxmi puja subh muhurat

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article