नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ram Mandir Opening : 22 जनवरी को घर-घर लहराएगा भगवा, बढ़ रही झंडे और पटके की मांग...

अहमदाबाद (डिजिटल डेस्क) । Ram Mandir Opening : तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों ने दीप जलाने के साथ-साथ भगवा झंडों से घरों को सजाने लगे है। यही कारण है कि बनारस...
11:44 AM Jan 08, 2024 IST | Ekantar Gupta
demand of Saffron Flags get high before Ram Mandir Opening

अहमदाबाद (डिजिटल डेस्क) । Ram Mandir Opening : तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों ने दीप जलाने के साथ-साथ भगवा झंडों से घरों को सजाने लगे है। यही कारण है कि बनारस के बाजारों में राम नाम अंकित भगवा झंडों औऱ पटकों की मांग में भारी उछाल देखी जा रही है। मांग इतनी बढ़ गई है कि अपूर्ति भी पूरी तरह से नहीं हो पा रही है।

नेपाल से भी आ रही है मांग

अयोध्या ही नहीं बल्कि दूर-दराज राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी भारी संख्या में इन विशेष कपड़ों के ऑर्डर मिल रहे हैं। अब दुकानदारों ने बड़े होलसेल विक्रेताओं ने ऑर्डर लेना भी बंद कर दिया है। इस बारे में बात करते हुए व्यापारी परिमल गोयल ने बताया कि राम मंदिर की वजह से उनके व्यापार में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि हमने भगवा कपड़ो और झंडो का नवंबर से ही बनाना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद अपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने आगे बताया कि वाराणसी के आस-पास जनपद के साथ-साथ नेपाल तक से भी आर्डर हो रहे है। यही कारण है कि उन्होंने अब आर्डर लेना बंद कर दिया है।

अनुमान से ज्यादा बढ़ी मांग

व्यापारी परिमल गोयल ने बताया कि अनुमान से ज्यादा भगवा कपड़ो की मांग बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि वह व्यापार के माध्यम से ही सही वह राम भक्ति (Ram Mandir Opening) करना चाहते है। उन्होंने आगे बताया कि अब तक तकरीबन 50 से 60 बोरा इन विशेष कपड़ों को बेचा जा चुका है जो हमारे अनुमान से कहीं ज्यादा अधिक है।

घर-घर फहराए जाएंगे भगवा झंडे

बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहक आशीष मिश्रा ने कहा कि वह काफी समय बाद अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir Opening) का निर्माण हो रहा है। जो हर राम भक्त के लिए एक त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि वह भगवा झंडे से अपने घरों को सजाएंगे। इसके साथ ही वह दीप जलाकर दीवाली मनाएंगे।

यह भी पढ़ें - Ram Mandir Inauguration : सिंगापुर और बैंकॉक जाने से मंहगा हुआ अयोध्या जाना, यहां समझे आंकड़े…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Ayodhyabhagwa flagEkantar GuptaOTT IndiaRam Mandirram mandir inaugurationRam Mandir OpeningRam Mandir PhotoRam Mandir Pran Pratishtharam patkaRamlala Pran PratishthaVaranasiअयोध्याराम मंदिरराम मंदिर का उद्घाटन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article