CPI(M) के महासचिव Sitaram Yechury की हालत गंभीर, AIIMS में रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया

Shiwani Singh
Published on: 10 Sept 2024 1:58 PM IST
CPI(M) के महासचिव Sitaram Yechury की हालत गंभीर, AIIMS में रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया
X
Sitaram Yechury: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है। इस बात की जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने दी। CPI(M) ने बयान जारी कर दी जानकारी सीपीआई(एम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दि कि सीताराम येचुरी को अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यहां उनका  रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन का इलाज किया जा रहा है। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। डॉक्टरों की एक बहुविशेषज्ञ टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। https://twitter.com/cpimspeak/status/1833390537514049942 बता दें कि 72 साल के येचुरी को पिछले महीने 19 अगस्त को सीने में संक्रमण के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। एम्स में डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रही है। वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने मोतियाबिंद की सर्जरी कराई थी।
ये भी पढ़ेंः भारत कैसे ले सकता है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस? जानें सभी संभावित रास्ते
कौन हैं सीताराम येचुरी सीताराम येचुरी वर्तमान में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव हैं। भारत की राजनीति में उनका बड़ा कद है। वामपंथ के चेहरे के रूप में सीताराम येचुरी को जाना जाता है। 72 साल के येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1962 को हुआ था। वे हैदराबाद में पले-बढ़े और दसवीं तक हैदराबाद के ऑल सेंट्स हाई स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए किया है। फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमएम किया है।
साल 1974 में वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े। इसके बाद वे 1975 में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े। साल 1984 में सीपीआईएम की केंद्रीय समिति में उन्हें शामिल किया गया। साल 2005 में उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद चुना गया। इसके बाद साल 2015 में उन्हें सीपीआईएम का महासचिव बनाया गया।तब से लेकर अब तक वे CPI(M) पार्टी के महासचिव बने हुए हैं।
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story