नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Covid-19 in Asia Cup 2023 : एशिया कप से पहले श्रीलंकाई टीम पर मंडराया खतरा, दो खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव..

Covid-19 in Asia Cup 2023 एशिया कप 2023 की शुरुआत होने से पहले ही इस पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। श्रीलंका के दो खिलाड़ी कोरोना पाजिटिव पाए गए है, जिसके कारण ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है...
08:46 PM Aug 25, 2023 IST | Ekantar Gupta
Covid-19 in Asia Cup 2023 two srilankan players found covid positive before Asia Cup

Covid-19 in Asia Cup 2023 एशिया कप 2023 की शुरुआत होने से पहले ही इस पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। श्रीलंका के दो खिलाड़ी कोरोना पाजिटिव पाए गए है, जिसके कारण ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि हो सकता है टीम के अन्य कई खिलाड़ी भी उनके संपर्क में आने के कारण कोविड पाजिटिव हो गए हों। ऐसे में एशिया कप (Covid-19 in Asia Cup 2023) की शुरुआत से पहले ही इस पर कोविड का खतरा मंडराने लगा है।

ये खिलाड़ी पाएं गए है पॉजिटिव

श्रीलंकी टीम के सलामी बल्लेबजा अविष्का फर्नांडो और विकेटकीपर कुसल परेरा दोनों ही खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए है। जिसके कारण अब एशिया कप 2023 (Covid-19 in Asia Cup 2023) में कोविड का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति तब है जब इस श्रीलंका ही इस कप की मेजबानी कर रहा है। दोनों खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम की मुश्किलें ओर बढ़ गई है। बता दें कि कुसल परेरा की टीम में वापसी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इससे पहले वह कोविड की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023 : ये पांच खिलाड़ी भारत को बनाएंगे एशिया का चैंपियन, जानें किन खिलाड़ियों के कंधों पर होगा दारोमदार..

अभी तक टीम का नहीं किया है ऐलान

श्रीलंका को 6 दिन बाद एशिया कप में अपना पहला मैच खेलना है। 31 अगस्त को मेजबान श्रीलंका का सामना बांग्लादेश (SL vs BAN) से होना है। वहीं, इस बार ये टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका में फाइनल समेत कुल 9 मैच होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Asia Cup 2023Asia Cup NewsAvishka FernandoCovid-19 in Asia Cup 2023Ekantar GuptaHardik PandayaIndia Vs Pakistan Asia Cup MatchJasprit BumrahKushal Pererarohit sharmaShreyas AyerSrilanka Players covid newsSrilanka Teamvirat kohli

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article