नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

संविधान रक्षक अभियान: कांग्रेस ने शुरू किया 100 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अपार सफलता के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने एक और अभियान की शुरुआत कि है इस अभियान को नाम दिया गया है...
08:43 PM Aug 17, 2024 IST | Devnath Pandey
New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अपार सफलता के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने एक और अभियान की शुरुआत कि है इस अभियान को नाम दिया गया है...

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अपार सफलता के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने एक और अभियान की शुरुआत कि है इस अभियान को नाम दिया गया है 'संविधान रक्षा अभियान' इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज संविधान रक्षक अभियान के दिल्ली में पहले अध्याय की शुरुआत की  100 दिनों तक चलने वाला यह अभियान  26 नवंबर, 2024 तक चलेगा। अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यह जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी मौजूद थे।

संविधान रक्षक अभियान कांग्रेस पूरे देश में चलाएगी

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा संविधान रक्षक अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा। अब तक पूरे देश में तीन लाख संविधान रक्षक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उन्होंने खुद भी संविधान रक्षक स्वयंसेवक के रूप में नामांकन कराया है। इसी अभियान के तहत आने वाले 100 दिनों में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में इसे लेकर जाने की योजना है।

 

इसे भी पढ़े : विधानसभा चुनाव और सदस्यता अभियान को बीजेपी ने कसी ‘कमर’

 

 

संविधान रक्षक अभियान का उद्देश्य दलित शोषित और पिछड़ों के वोट बैंक को साधना

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, संविधान के लिए चुनौतियां और खतरे अभी भी कायम हैं, क्योंकि वही लोग सत्ता में हैं जो चुनाव से पहले संविधान को बदलने की बातें करते थे। जो लोग देश के पिछड़े और दलित वर्गों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते, वे संविधान पर हमला करते हैं। हमने देखा है किस तरह भाजपा के नेता संविधान बदलने की बातें किया करते थे। हमें अपनी जान देकर भी संविधान की रक्षा करनी है। माकन ने कहा जब राहुल गांधी चुनाव में संविधान की प्रति दिखाते थे तब उसके दो मकसद थे। पहला कि हम इस संविधान की रक्षा करेंगे। दूसरा कि यह संविधान हमारे देश के लोकतंत्र की रक्षा करता है। यही संदेश लिए राहुल गांधी बैठकों में जाते थे और इस संविधान को आगे रखकर अपनी बात किया करते थे।

 

संविधान की प्रतियां जलाने वाली तख्त आज सत्ता में बैठी हुई है

इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि संविधान के निर्माण के समय इसका विरोध करने वाली और इसकी प्रतियां जलाने वाली ताकतें आज सत्ता में हैं। संविधान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। लिलोठिया ने बताया कि संविधान रक्षक अभियान पूरे देश में आयोजित होने जा रहा है। हम इस अभियान के तहत गांव के स्तर पर संविधान रक्षक से जुड़ी समिति बनाने जा रहे हैं। हम हर गांव से दो संविधान रक्षक चुनेंगे जिन्हें मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। इसके साथ ही हम गांव के स्तर पर कई कार्यक्रम करवाएंगे, जहां संविधान पर चर्चा की जाएगी। इस अभियान का समापन 26 नवंबर, 2024 को तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। इस दिन संविधान को अपनाए जाने के 75 साल भी पूरे होंगे।

 

आज के मौजूदा हालात को देखते हुए संविधान रक्षा अभियान चलाना जरूरी

वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा आज देश में जो माहौल है, उसमें बहुत जरूरी है कि हम सभी संविधान रक्षक के रूप में आगे आएं।पिछले कुछ समय से देश के संविधान पर हमला किया जा रहा है, जिससे लोगों को उनका हक न मिले। कांग्रेस पूरे देश में संविधान रक्षक अभियान चलाने जा रही है ताकि लोगों के साथ किए जा रहे अन्याय को खत्म किया जा सके।

Tags :
24 Akbar roadAICCAjay MakanbjpCongressDelhi Congress headquarterrahul gandhisanvidhan bachao Yatraअजय माकनकांग्रेस का संविधान रक्षक अभियानराहुल गांधी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article