नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची झारखंड, राहुल गांधी बोले- भाजपा ने आपकी चुनी सरकार को अस्थिर...

Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल से झारखंड में पहुंच गई है। इस यात्रा के पाकुड़ पहुंचने पर कांग्रेस (Congress) और जेएमएम कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा के स्वागत में...
09:38 AM Feb 03, 2024 IST | Prashant Dixit
Congress Nyaya Yatra

Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल से झारखंड में पहुंच गई है। इस यात्रा के पाकुड़ पहुंचने पर कांग्रेस (Congress) और जेएमएम कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा के स्वागत में झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधते हुए कहा कि झारखंड के लोगों ने जो सरकार चुनी थी, उसे बीजेपी ने अस्थिर करने की कोशिश की है।

आपनी सरकार चुराने की कोशिश

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्थन करते हुए कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के लोगों ने जो सरकार चुनी थी, उसे बीजेपी ने चोरी करने की कोशिश की है, लेकिन आप लोग साजिश के खिलाफ खड़े हो गए है। हम लोग की लड़ाई विचारधारा की है, उनके पास धन है, सारी एजेंसियां हैं, हम आप लोग के समर्थन के कारण बीजेपी से डरने वाले नहीं हैं, झारखंड की जनता को बधाई देता हूं कि आपने अपनी सरकार बचा ली है।

यह भी पढ़े: आचार्य प्रमोद ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीर शेयर की, क्या आचार्य प्रमोद कृष्णम छोड़ेंगे कांग्रेस?

बंगाल की जनता का धन्यवाद

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज हिन्दुस्तान में करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। हिन्दुस्तान में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया है। इसलिए इस यात्रा में आपसे आर्थिक और सामाजिक न्याय पर बात करने आए हैं। मैं पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने यात्रा को सफल बनाने के लिए शक्ति व मोहब्बत दी।

सीएम चंपई सोरेन ने बोला हमला

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा बीजेपी ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का जवाब झारखंड की जनता देगी। आजादी के लिए पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी। उनके सपने को पूरा कर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, संविधान को बचाएंगे। हम सभी कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ हैं। पूर्व सीएम हेमंत को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इंडिया गठबंधन के नेता बीजेपी पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

यह भी पढ़े: मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस इतनी अहंकारी क्यों है? दम है तो वाराणसी में जीत के दिखाए…

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Bharat Jodo Nyay YatrabjpCM Champai SorenCongressJMMJodo Nyay Yatra in Jharkhandrahul gandhiRahul Gandhi in Jharkhandकांग्रेसजेएमएमझारखंड में जोड़ो न्याय यात्राझारखंड में राहुल गांधीबीजेपीभारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीसीएम चंपई सोरेन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article