नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Bihar में आज ही नई सरकार का शपथ ग्रहण, सीएम नीतीश के साथ बीजेपी से होंगे 2 डिप्टी सीएम

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके साथ ही नीतीश कुमार डेढ़ साल बाद महागठबंधन से अलग हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक बिहार (Bihar) में...
04:22 PM Jan 28, 2024 IST | Prashant Dixit
Bihar Political Crisis

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके साथ ही नीतीश कुमार डेढ़ साल बाद महागठबंधन से अलग हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक बिहार (Bihar) में नई सरकार का गठन होगा। बीजेपी ने जदयू नेता संजय झा को समर्थन पत्र सौपा है। जिसमें बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम होंगे।

बिहार में भाजपा-जेडीयू सरकार

भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक बिहार (Bihar) में एक नई सरकार का गठन होगा। जिनमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी ने बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा राज्य के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। सूत्रों के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम करीब तीन बजे पटना पहुंचेगे। जहां बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। जिस समारोह के बाद जेपी नड्डा भाजपा ऑफिस में बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े: बिहार में बहुमत का 122 जादुई आंकड़ा, नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद कैसे बनेगी नई सरकार, समझें सीटों का पूरा गणित

विधानसभा में बदलेंगे समीकरण

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ 17 महीने की महागठबंधन सरकार का बिहार (Bihar) में अंत हो गया। बिहार (Bihar) विधानसभा में कुल 243 सदस्य है। अभी तक सत्ता में मौजूद महागठबंधन के पास कुल 160 सीटें थी। अब यह समीकरण बदल जाएंगा। बिहार की नई सरकार को बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, हम पार्टी के 4 और 1 निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त होगा। वही महागठबंधन में आरजेडी 79, कांग्रेस के 19 विधायक, लेफ्ट 16 विधायक बचेंगे। जबकि विपक्ष में एआईएमआईएम का 1 विधायक होगा।

गिरिराज सिंह का इस्तीफा पर बयान

मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, नीतीश कुमार को मैं धन्यवाद देता हूं, कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है,उनकी जो भी मजबूरी रही हो, लेकिन बिहार (Bihar) में डेढ़ साल से जंगलराज की स्थिति आ गई थी। अगर तेजस्वी यादव की ताजपोशी हो जाती, बड़ी कठिनाई होती, भाजपा जंगलराज नहीं आने देगी, इस्तीफे के बाद नीतीश ने पत्रकारों से कहा, पार्टी के लोगों से मिल रही राय के अनुसार मैंने पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़े: सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जानें पदमुक्त होने के बाद क्या बोले…

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
BiharBihar NewsCM Nitish KumarDCM Samrat ChaudharyDCM Vijay SinhaGovernment of BiharNew Government of Biharडीसीएम विजय सिन्हाडीसीएम सम्राट चौधरीबिहारबिहार की नई सरकारबिहार न्यूजबिहार सरकारसीएम नीतीश कुमार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article