नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Chandrayaan 3 Update : पानी से बस कुछ दूरी पर है रोवर, जानें अभी तक चांद पर क्या-क्या मिला ?

Chandrayaan 3 Update चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर चांद के साउथ पोल पर अपना काम शुरू कर चुका है। रोवर वहां से नई-नई जानकारियां इसरो को भेज रहा है। अभी तक रोवर को चांद पर ऑक्सीजन रौ...
01:57 PM Aug 30, 2023 IST | Ekantar Gupta
Chandrayaan 3 Update चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर चांद के साउथ पोल पर अपना काम शुरू कर चुका है। रोवर वहां से नई-नई जानकारियां इसरो को भेज रहा है। अभी तक रोवर को चांद पर ऑक्सीजन रौ...
Chandrayaan 3 Update Rover Pragyan found Oxygen on Moon south pole

Chandrayaan 3 Update चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर चांद के साउथ पोल पर अपना काम शुरू कर चुका है। रोवर वहां से नई-नई जानकारियां इसरो को भेज रहा है। अभी तक रोवर को चांद पर ऑक्सीजन रौ एल्युमिनियम समेत कई तत्व मिले है, जो इस बात का सबूत देते है कि चांद पर शायद पानी भी मौजूद है। इसके साथ ही अगर चांद (Chandrayaan 3 Update) पर हाइड्रोजन मिलता है तो अब तक की सबसे बड़ी खोज होगी।

लैंडिंग के बाद से अब तक क्या मिला

लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान (Chandrayaan 3 Update) अभी तक चांद के दक्षिणी ध्रुव की कई तस्वीरें भेज चुका है। इससे पहले कई बार इसरो प्रमुख एस सोमनाथ कह भी चुके है कि चांद के दक्षिणी ध्रुव में कई ऐसे प्रमाण है जो इस बात का सबूत देते है कि चांद पर जीवन है। प्रज्ञान रोवर को चांद पर ऑक्सीजन (O), सल्फर (S), एल्युमिनियम (Al), कैल्शियम (Ca), आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr), टाइटेनियम (Ti), सिलिकान (Si), मैगनीज (Mn) मिले हैं। ये सब रोवर के पेलोड लेजर इनड्यूज्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआइबीएस) की मदद से मिले है। यह सब मिलने के बाद अब अगर रोवर चांद पर सबसे महत्वपूर्ण हाइड्रोजन की खोज कर लेता है, तो यह चांद पर पानी की खोज में बड़ा कदम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- New LPG Price : रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को दी बड़ी राहत, रसोई गैस के दाम किये इतने कम..

चांद पर तापमान का खुलासा भी हैरान करने वाला

हाल ही में चंद्रयान 3 ने चांद पर तापमान को लेकर हैरान करने वाला फैक्ट सामने लाया था। लैंडर ने जब चांद की मिट्टी का तापमान मापा तो पता चला कि यहां शून्य से 70 डिग्री तक तापमान होता है। इस जानकारी से इसरो भी हैरान था। ऐसा इसलिए क्योंकि, वैज्ञानिकों का मानना था कि चांद पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक हो सकता है।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

 

Tags :
Chandrayaan 3 LandedChandrayaan 3 live UpdateChandrayaan-3chandrayaan-3 landingchandrayaan-3 updateEkantar GuptaFirst pic of MOONISROMoon First PicPM ModiPM MODI LiveRover Found OxygenRover PragyanSeema HaiderSeema Haider NewsSeema Haider VideoVikram Lander

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article