नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Budget 2024: बजट का क्या होता है मतलब..? करीब 200 साल पहले ऐसे पड़ा था नाम...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क) । Budget 2024: भारत में एक फरवरी का दिन बड़ा ही ख़ास होता हैं। इस दिन सभी की नज़रें टीवी पर टिकी हुई होती हैं। जी हां, हर साल 1 फरवरी को देश का बजट (Budget 2024)...
09:47 AM Jan 29, 2024 IST | surya soni

राजस्थान (डिजिटल डेस्क) । Budget 2024: भारत में एक फरवरी का दिन बड़ा ही ख़ास होता हैं। इस दिन सभी की नज़रें टीवी पर टिकी हुई होती हैं। जी हां, हर साल 1 फरवरी को देश का बजट (Budget 2024) जारी होता हैं। वित्त मंत्री अगले एक साल का लेखा-जोखा जनता के सामने पेश करता हैं। इस बार लोकसभा चुनाव होने के चलते पूर्ण बजट ना होकर अंतरिम बजट होगा। इसके बाद अगले साल नई सरकार चुनकर आएगी, उस समय पूर्ण बजट पेश होगा। क्या आप जानते हैं बजट का नाम क्या मतलब होता हैं और कैसे इसकी शुरुआत हुई..?

बजट एक फ्रेंच शब्द हैं, जिसका अर्थ होता हैं छोटा थैला.. बजट के नामकरण से जुड़ी एक ख़ास कहानी हैं, जो शायद ही ज्यादा लोगों को पता होगी। बजट पहली बार कहां पेश किया गया और किसने इसका नामकरण किया चलिए जानते हैं...

ऐसा पड़ा था बजट का नाम...

बजट के नाम को पहली बार करीब 200 साल पहले उपयोग में लिया गया था। बता दें बजट शब्द फ्रेंच भाषा के शब्द बूजे संबंध रखता हैं। जिसका मतलब होता हैं छोटा थैला... अब आप हैरान होंगे कि आखिर बजट और बूजे में क्या समानता हैं..? बता दें तक़रीबन 200 वर्ष पहले 1733 में इंग्लैंड के पूर्व वित्त मंत्री ने साल का सारा लेखा-जोखा एक छोटे थैले में रखकर संसद पहुंचे थे। तभी उनसे वहां मौजूद किसी सांसद ने पूछा था कि इसमें क्या हैं तो उन्होंने कहा कि '' इस थैले में आपके लिए बजट है। उसी दिन से इसका नाम प्रचलन में आ गया।

भारत में बजट की जगह यह नाम:

भले ही आम भाषा में भारत में बजट का प्रयोग किया जाता हो, लेकिन भारतीय सविंधान में कहीं भी बजट नाम का उल्लेख नहीं किया हैं। भारत में बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण नाम दिया गया है। इसमें हर साल के अनुमानित खर्च और होने वाली आय का ब्योरा होता हैं। हर साल एक फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाता हैं। बड़े कारोबारियों से लेकर आम जनता तक को बजट से काफी उम्मीदें होती हैं।

मोदी सरकार का अंतरिम बजट!

बता दें मोदी सरकार का यह दूसरा अंतरिम बजट होगा। क्योंकि इसके बाद फिर देश में लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में इस बजट से लोगों को काफी उम्मीद हैं। इस बार माना जा रहा हैं कि सरकार जनता के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट की घोषणा करेंगी।

यह भी पढ़ें: Padma Shri Award 2024: भांड को मिला पद्मश्री, 65 साल न्यौछावर कला के नाम, सम्मान मिलने तक की पूरी कहानी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Budget 2024budget 2024 expectationsBudget ka naam kaise padaBudget Key FactsBudget name historyBudget name storyBudget Termsinterim budgetInterim Budget 2024-25Nirmala Sitharamanunion budgetunion budget 2024Union Budget 2024 Key PointsWhere did the name budget come fromइनकम टैक्स छूटओल्ड टैक्स रिजीमटैक्स फ्री इनकमनिर्मला सीतारमणबजट 2024बजट का नाम कैसे पड़ाबजट का मतलब क्या होता है

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article