नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lok Sabha Election 2024 में क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी बसपा, इन राज्यों में बातचीत जारी

Lok Sabha Election 2024: आईएनडीआईए और एनडीए गठबंधन से अलग बसपा क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन कर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ने की तैयारी कर रही है। बसपा मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़ दूसरे राज्यों में गठबंधन...
10:58 AM Jan 30, 2024 IST | Prashant Dixit
Lok Sabha Election 2024 BSP

Lok Sabha Election 2024: आईएनडीआईए और एनडीए गठबंधन से अलग बसपा क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन कर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ने की तैयारी कर रही है। बसपा मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़ दूसरे राज्यों में गठबंधन करने जा रही है। कई राज्यों में सीटों की संख्या तय होने के बाद गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है।

इन राज्यों में बसपा गठबंधन

बसपा का हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों की क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन होने जा रहा है। जहां पर सीट संख्या तय होने के बाद गठबंधन का ऐलान किया जाएंगा। बसपा नेताओं के अनुसार छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोगपा) और हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से गठबंधन की बात अंतिम दौर में है। बसपा गठबंधन करके हरियाणा की छह सीटों पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में अपने प्रत्याशी उतार सकती है।

यह भी पढ़े: राज्यसभा चुनाव 2024 में 15 राज्यों की 56 सीटों पर भिडंत, निर्वाचन आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

यूपी व यूके में गठबंधन नही

इस क्षेत्रीय पार्टियों से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) गठबंधन के संबंध में मायावती के भतीजे, उत्तराधिकार और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद बात कर रहे हैं। बता दे कि मायावती ने आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड छोड़कर दूसरे राज्यों में बसपा की ताकत बढ़ाने का जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश में बसपा के मौजूदा समय में 10 सांसद हैं। जोकि पिछले चुनाव में सपा-आरएलडी के गठबंधन में जीते थे।

बसपा का पुराना प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा को उत्तर प्रदेश में 19.3 प्रतिशत वोट मिले थे। जोकि देश में वोट प्रतिशत 3.67 प्रतिशत 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से 0.53 प्रतिशत कम वोट रहा था। बसपा कई राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी थी। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा 12.88 प्रतिशत वोट के साथ मात्र एक ही सीट जीत सकी थी। आपको बता दे बसपा 2014 के लोकसभा चुनाव में कोई सीट नही जीत सकी थी।

यह भी पढ़े: बिहार पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी ने किशनगंज में बताया यात्रा का उद्देश्य

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्श न,बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Akash AnandBSP AllianceLok sabha ElectionLok sabha Election 2024Lok Sabha Election 2024 BSPLok Sabha Election BSPMayawatiआकाश आनंदबसपा गठबंधनमायावतीलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव 2024 बसपालोकसभा चुनाव बसपा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article