नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पद से दे सकते इस्तीफा, नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर से पाला बदलने की चर्चा जोरों पर है। आईएनडीआईए गठबंधन के अगुवा नीतीश कुमार रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से बिहार...
09:34 AM Jan 28, 2024 IST | Prashant Dixit
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर से पाला बदलने की चर्चा जोरों पर है। आईएनडीआईए गठबंधन के अगुवा नीतीश कुमार रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से बिहार...
Bihar Political Crisis

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर से पाला बदलने की चर्चा जोरों पर है। आईएनडीआईए गठबंधन के अगुवा नीतीश कुमार रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से बिहार (Bihar) में नई सरकार बना सकते हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला नीतीश कुमार रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देगें।

नीतीश कुमार फिर देंगे इस्तीफा

सीएम नीतीश कुमार के सूत्र ने बताया कि नीतीश रविवार सुबह करीब 10 बजे जदयू विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेगे। जिसके बाद शाम तक बिहार में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन हो सकता है। बिहार (Bihar) की नई सरकार में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के कोटे में जा सकता है। बिहार प्रदेश भाजपा की सुबह नौ बजे बैठक होगी।

यह भी पढ़े: बार-बार नीतीश को NDA में कैसे मिलती है जगह, धोखा मिलने के बाद भी BJP क्यों देती है साथ…

बीजेपी के समर्थन से नई सरकार

भाजपा ने नीतीश कुमार को समर्थन का फैसला किया है। जबकि इसकी पार्टी ने घोषणा नहीं की है। नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ नई सरकार बनाते हैं। तो 18 महीने के भीतर वह दूसरी बार पाला बदलेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की बिहार (Bihar) में सरकार बनाई थी। उन्होंने भाजपा पर जदयू को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

रविवार राज्यपाल सचिवालय खुलेंगा

इस राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए रविवार को भी बिहार (Bihar) में राज्यपाल सचिवालय को खोलने के लिए कहा गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक राजनीतिक उथल-पुथल पर चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के और भी कई बड़े नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
BiharBihar CM Nitish KumarBihar politicalbihar political crisisBJP and JDUBJP and JDU AllianceNDA Allianceएनडीए गठबंधनबिहारबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारबिहार राजनीतिकबिहार राजनीतिक संकटभाजपा और जदयूभाजपा और जदयू गठबंधन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article