Tuesday, June 17, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पद से दे सकते इस्तीफा, नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर से पाला बदलने की चर्चा जोरों पर है। आईएनडीआईए गठबंधन के अगुवा नीतीश कुमार रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से बिहार...
featured-img
Bihar Political Crisis

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर से पाला बदलने की चर्चा जोरों पर है। आईएनडीआईए गठबंधन के अगुवा नीतीश कुमार रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से बिहार (Bihar) में नई सरकार बना सकते हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला नीतीश कुमार रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देगें।

नीतीश कुमार फिर देंगे इस्तीफा

सीएम नीतीश कुमार के सूत्र ने बताया कि नीतीश रविवार सुबह करीब 10 बजे जदयू विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेगे। जिसके बाद शाम तक बिहार में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन हो सकता है। बिहार (Bihar) की नई सरकार में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के कोटे में जा सकता है। बिहार प्रदेश भाजपा की सुबह नौ बजे बैठक होगी।

यह भी पढ़े: बार-बार नीतीश को NDA में कैसे मिलती है जगह, धोखा मिलने के बाद भी BJP क्यों देती है साथ…

बीजेपी के समर्थन से नई सरकार

भाजपा ने नीतीश कुमार को समर्थन का फैसला किया है। जबकि इसकी पार्टी ने घोषणा नहीं की है। नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ नई सरकार बनाते हैं। तो 18 महीने के भीतर वह दूसरी बार पाला बदलेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की बिहार (Bihar) में सरकार बनाई थी। उन्होंने भाजपा पर जदयू को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

रविवार राज्यपाल सचिवालय खुलेंगा

इस राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए रविवार को भी बिहार (Bihar) में राज्यपाल सचिवालय को खोलने के लिए कहा गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी तक राजनीतिक उथल-पुथल पर चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के और भी कई बड़े नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

ट्रेंडिंग खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा दौरे से क्यों उत्साहित हैं प्रवासी भारतीय, दोनों देशों के लिए बेहद अहम है ये दौरा

PM Modi Canada Visit: कनाडा में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होने की उम्मीद

सावधान! क्या आप भी रातभर AC चलाकर सोते है ?जानिए इससे होने वाली बीमारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़ा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

नैना देवी मंदिर में नि:संतानों को होती है संतान प्राप्ति, हर मनोकामना होती है पूर्ण

G-7 Summit 2025: सवालों के घेरे में G-7 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा, आखिर नो फ्लाई जोन में कैसे घुसा विमान?

G-7 Summit 2025: जी-7 समिट में शामिल होने कनाडा पहुंचे PM मोदी, शिखर सम्मेलन में शीर्ष नेताओं ने एक सुर में किया इजराइल को सपोर्ट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज