नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Bharat Jodo Nyay Yatra: 21 दिन बाद झारखंड पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी के खिलाफ लगे नारे!

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) झारखंड पहुंच गई है। राहुल गांधी अब झारखंड के देवधर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि उन्होंने वहां...
11:36 AM Feb 04, 2024 IST | Bodhayan Sharma

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) झारखंड पहुंच गई है। राहुल गांधी अब झारखंड के देवधर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि उन्होंने वहां जाकर पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया था। लेकिन जैसे ही वह मंदिर से बाहर निकल रहे थे, बाहर खड़े लोगों ने जयश्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। यहाँ राहुल गांधी का जमकर विरोध हुआ। हालांकि राहुल गांधी ने अपने चेहरे पर मुस्कुराहट बनाई रखी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 दिन बाद झारखंड पहुंची

गौरतलब है कि, मणिपुर से मुंबई तक का सफर 21 दिन बाद आज झारखंड (Bharat Jodo Nyay Yatra) पहुंचा. पश्चिम बंगाल से झारखंड पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने स्वागत किया. झारखंड में यह यात्रा 8 दिनों में 13 जिलों से होकर गुजरने वाली है. इस बीच राहुल गांधी देवधर स्थित बाबा बैधनाथ धाम मंदिर गए और पूजा-अर्चना की. कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''आज राहुल गांधी ने झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैधनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर देश की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.''

जयश्री राम और मोदी मोदी के नारे लगे

जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर से बाहर निकलते वक्त कुछ लोगों ने उनके सामने जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारे लगाए. लेकिन राहुल गांधी (Bharat Jodo Nyay Yatra) अपनी सुरक्षा के बीच हंसते हुए निकल गए। इस घटना का वीडियो बीजेपी नेताओं ने शेयर किया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'राहुल गांधी के दौरे का यह विरोध कांग्रेस की मुस्लिम समर्थक नीतियों के खिलाफ है. माननीय प्रधान मंत्री जी विकास का समर्थन करते हैं। गोड्डा लोकसभा के विकास के लिए संथाल परगना के सभी लोग मोदी हैं.

सांसद ने फूलों की सजावट पर भी सवाल उठाया

राहुल गांधी के दौरे (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान मंदिर में फूलों की सजावट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने लिखा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय झारखंड सरकार ने मंदिर की साज-सज्जा नहीं की। सासंद ने लिखा कि, '22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे भारत में मंदिरों को सजाया गया था लेकिन झारखंड में बाबा बैधनाथ मंदिर को नहीं सजाया गया था। मुस्लिम तुष्टिकरण के झंडाबरदार सांसद राहुल गांधी के लिए आज मंदिर सजाया गया है। ये कांग्रेस और झारखंड सरकार है। जानकारी के लिए बता दें, इस मंदिर के पदाधिकारी मुख्यमंत्री हैं।'

यह भी पढ़े: Lal Krishna Advani: कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी 1947 में पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए और…

OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA  देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Bharat Jodo Nyay Yatrabharat jodo nyay yatra in jharkhandjharkhandrahul gandhiRahul Gandhi in Jharkhandभारत जोड़ो न्याय यात्राभारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैपभारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड मेंराहुल गांधी का झारखंड में विरोधराहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article