नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Rajasthan CM Oath: राजस्थान के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Rajasthan CM Oath: राजस्थान में आज से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। पिछले 25 सालों से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस-भाजपा को बराबर जनादेश दिया। लेकिन सीएम के फेस के रूप में कांग्रेस से अशोक गहलोत...
09:39 AM Dec 15, 2023 IST | surya soni

Rajasthan CM Oath: राजस्थान में आज से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। पिछले 25 सालों से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस-भाजपा को बराबर जनादेश दिया। लेकिन सीएम के फेस के रूप में कांग्रेस से अशोक गहलोत और बीजेपी से वसुंधरा राजे ही रही। लेकिन अब मोदी-शाह की जोड़ी ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया। पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे भजनलाल शर्मा (Rajasthan CM Oath) को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

पीएम मोदी भी होंगे शामिल:

राजस्थान के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही शामिल होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य लोग शामिल होंगे। बता दें भजनलाल शर्मा के साथ ही दो उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने यह समारोह आयोजित किया जाएगा।

कई प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत:

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई बड़े केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। इनके अलावा कई राज्यों के सीएम को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

भजनलाल शर्मा ने गोविंद देव मंदिर में किये दर्शन:

बता दें जयपुर को छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है। यहां कई प्राचीन मंदिर है। ऐसे में जब शपथ ग्रहण समारोह की बात हो तो सबसे पहले मंदिर में धोक लगाने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा मंदिर पहुंचे। राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर के गोविंद देव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

यह भी पढे़ं – Parliament Security Breach: लोकसभा सचिवालय के 8 कर्मचारी सस्पेंड, 6 सांसद भी निलंबित; जानिए अब तक क्या हुआ?

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Tags :
bhajan lal sharmabhajan lal sharma newsDiya KumariRajasthan CM OathRajasthan CM Oath CeremonyRajasthan CM Oath Ceremony newsrajasthan news

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article