नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

आतिशी आज सांभालेंगी सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली की कमान, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

आप नेता आतिशी शनिवार को दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ पांच विधायक भी शपथ लेंगे, जो नई मंत्री परिषद का हिस्सा होंगे। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम साधारण होगा, जिसे राज भवन में शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
09:06 AM Sep 21, 2024 IST | Shiwani Singh
आप नेता आतिशी शनिवार को दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ पांच विधायक भी शपथ लेंगे, जो नई मंत्री परिषद का हिस्सा होंगे। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम साधारण होगा, जिसे राज भवन में शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

आप नेता आतिशी शनिवार को दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उनके साथ पांच विधायक भी शपथ लेंगे, जो नई मंत्री परिषद का हिस्सा होंगे। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम साधारण होगा, जिसे राज भवन में शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

आतिशी के साथ आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन भी आज शपथ लेंगे। दिल्ली कैबिनेट में एक नया सदस्य भी शामिल होगा। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने और आप के दलित चेहरे मुकेश अहलावत आतिशी कैबिनेट का हिस्सा होंगे।

क्या विभागों का होगा पुनर्गठन

यहा ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि नई मंत्री परिषद में विभागों का पुनर्गठन किया जाएगा या पहले ही जिन नेताओं के पास जो विभाग है उन्हें वैसे ही बरकरार रखा जाएगा। बता दें कि आतिशी के पास पिछली केजरीवाल सरकार में 13 महत्वपूर्ण विभाग थे, जिनमें वित्त, राजस्व, लोक निर्माण विभाग (PWD), बिजली और शिक्षा शामिल थे।

सर्वसम्मति से चुना गया विधायक दल का नेता

वहीं इससे पहले बीते मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) की बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी को दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया।

दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्थित आप कार्यकालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलाने किया था। केजरीवाल ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा था कि जब तक दिल्ली की जनता उन्हें इमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं दे देती तब तक वो सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

आतिशी बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा और रोड्स स्कॉलर आतिशी, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल करेंगी। बता दें कि साल 2015 में आतिशी ने आम आदमी पार्टी से एक सलाहकार के रूप में शुरूआत की थी। इसके बाद साल 2020 में विधायक और 2024 में मुख्यमंत्री बनने तक, आतिशी की आम आदमी पार्टी (AAP) में प्रगति बेहद तेज़ रही है। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रहते हुए ध्यान आकर्षित किया था।दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।

आतिशी के सामने होंगी कई चुनौतियां

हालांकि, मुख्यमंत्री के रूप में अपने छोटे कार्यकाल में, आतिशी के सामने कई चुनौतियां होंगी। महत्वपूर्ण चुनाव की तैयारी के अलावा, आतिशी सरकार को लंबित कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 और सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी जैसी योजनाओं को तेज़ी से लागू करना होगा।

 ये भी पढ़ेंः Delhi News CM Atishi: जानिए कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी? 

Tags :
Arvind Kejriwalastishi delhi cmatishiatishi delhi chife ministeratishi delhi youngest cmatishi newsAtishi oathatishi oath ceremonyatishi oath newsatishi oath todayDelhi newshind first newsआतिशीआतिशी दिल्ली मुख्यमंत्रीआतिशी दिल्ली सीएमआतिशी शपथआतिशी शपथ आजआतिशी शपथ न्यूजदिल्ली न्यूजदिल्ली सीएम

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article