Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को हराया, जीता स्वर्ण पदक
Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब जीत लिया। भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. भारत ने दूसरी बार यह खिताब जीता है. इससे पहले शनिवार को भारतीय टीम ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
हॉकी इंडिया ने पुरस्कार की घोषणा की
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी 2023 का फाइनल मैच कल रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया। भारत के लिए संगीता कुमारी, नेहा, लालरेम्सियामी और वंदना कटारिया ने गोल किए। भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के बाद हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर ऐलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे. इसके साथ ही सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे.
कोच ने खिलाड़ियों की सराहना की
भारत ने 2016 में सिंगापुर में पहला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। वहीं, जापान 2013 और 2021 का विजेता है। भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच जेनेक शॉपमैन ने कहा कि हमें फाइनल में 4-0 से जीत की उम्मीद नहीं थी. हम बहुत खुश थे। मैच देखने आए फैंस ने टीम का खूब हौसला बढ़ाया. हमारी बहुत मदद की. हर कोई उत्साहित था. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. जापान ने बहुत अच्छा खेला, हाफ टाइम में हमने केवल यही बात की थी कि हमें आक्रामक होकर खेलना होगा।
यह भी पढ़ें – Virat Kohli : शतक जड़ने के बाद मैदान पर डांस करते दिखे विराट कोहली, चलेया.. गाने पर शाहरुख का स्टेप करते आए नजर..
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।