नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Asia Cup 2023: एशिया कप के आगाज में सिर्फ एक दिन शेष, जानिए Live Streaming से जुड़ी से बातें...

Asia Cup 2023: क्रिकेट फैंस 30 अगस्त यानी बुधवार से एशिया कप 2023 का लुफ्त उठा पाएंगे। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस बार...
08:46 AM Aug 29, 2023 IST | surya soni

Asia Cup 2023: क्रिकेट फैंस 30 अगस्त यानी बुधवार से एशिया कप 2023 का लुफ्त उठा पाएंगे। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस बार एशिया कप (Asia Cup 2023) की मेजबानी पाकिस्तान को मिली हैं, लेकिन टूर्नामेंट के ज्यादा मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें नेपाल की टीम पहली बार इस टूर्नामेेंट में शामिल होगी। चलिए जानते हैं एशिया कप 2023 से जुड़ी ये ख़ास जानकारी....

पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहला मुकाबला:

बता दें एशिया कप का आगाज 30 अगस्त यानी बुधवार से होने जा रहा है। एशिया कप के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और नेपाल की भिड़ंत देखने को मिलेगी। नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप में खेलने उतरेगी। इस बार एशिया कप का फॉर्मेट वनडे क्रिकेट का रहेगा। 2018 के बाद अब पांच साल बाद वनडे एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। विश्वकप को देखते हुए यह टूर्नामेंट भारत और पाकिस्तान के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शानदार होगी एशिया कप की ओपनिंग सेरेमनी:

पाकिस्तान में क्रिकेट के मैच अब लगातार देखने को मिल रहे हैं। एशिया कप की मेजबानी भी पाकिस्तान को मिली हैं। इसके चलते इस बार ओपनिंग सेरेमनी भी पाकिस्तान में होगी। मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी। इसमें कई बड़े स्टार अपनी परफॉर्मेंस देंगे। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया 2 सितंबर से पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले के साथ अभियान शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें- अगले 3 महीने टीम इंडिया के लिए बहुत अहम, रोहित शर्मा की अगुवाई में इतिहास रचने का मौका

कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण..?

एशिया कप को लेकर भारतीय फैंस काफी उत्साहित हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी। एशिया कप का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखने को मिलेगा। स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में आप एशिया कप की कमेंट्री का लुफ्त भी उठा पाएंगे। जबकि हॉटस्टार इसका ऑनलाइन प्रसारण देख सकते हो।

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Asia Cup 2023Asia Cup 2023 Live StreamingAsia Cup 2023 Matches Live UpdatesAsia Cup 2023 Opening CeremonyAsia Cup 2023 Opening Ceremony Live StreamingAsia Cup 2023 Opening Ceremony ScheduleAsia Cup 2023 ScheduleAsia Cup Match Timings Details

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article