नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Asia Cup 2023: भारत ने जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हुई। एशिया कप के फाइनल (Asia Cup 2023) में श्रीलंका के...
07:19 PM Sep 17, 2023 IST | surya soni
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हुई। एशिया कप के फाइनल (Asia Cup 2023) में श्रीलंका के...

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। दोनों टीमें इस खिताबी भिड़ंत के लिए कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने हुई। एशिया कप के फाइनल (Asia Cup 2023) में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है। लेकिन श्रीलंका के कप्तान का फैसला गलत साबित हो गया। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट चटकाए। भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी। भारत ने 8वीं बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए थे।

एशिया कप में बरक़रार रहा भारत का दबदबा:

एशिया कप में भारत का हमेशा से दबदबा देखने को मिला है। टीम इंडिया ने एशिया कप के इतिहास में आठवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। रोहित शर्मा ने 2018 के बाद एक बार फिर भारत को अपनी कप्तानी में ट्रॉफी दिलाई। इस मैच में श्रीलंका की पूरी टीम मात्र 50 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 6.1 ओवर में 51 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशान ने नाबाद 23 रन और शुभमन गिल ने नाबाद 27 रन बनाए।

सिराज की आंधी में उड़ी श्रीलंका:

बता दें इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाज़ी देखने को मिली। सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। सिराज की इस आंधी में श्रीलंका के बल्लेबाज़ सिर्फ 50 रन बना पाए। सिराज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में चार विकेट चटकाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली , केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा , वाशिंगटन सुंदर , कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें – India Vs Sri Lanka Final : एशिया कप फाइनल में बल्लेबाजों का होगा बोलबाल, जानें कैसे टॉस से ही तय हो जाएगा विनर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Asia Cup 2023 Match LIVEAsia Cup FinalAsia Cup Final 2023Ind vs Sl FinalInd vs Sl Final LiveIND vs SL LIVE ScoreIND vs SL Match Livesiraj

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article