नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Anju Returned India: नसरुल्लाह को छोड़ वापस भारत आई अंजू, देर रात पहुंची दिल्ली

Anju Returned India: पाकिस्तान से भारत आई सीम हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। सीमा के बाद एक नाम और सोशल मीडिया पर खूब छाया था वो था अंजू का.. जो प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान...
07:00 AM Nov 30, 2023 IST | surya soni
Anju Returned India: पाकिस्तान से भारत आई सीम हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। सीमा के बाद एक नाम और सोशल मीडिया पर खूब छाया था वो था अंजू का.. जो प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान...

Anju Returned India: पाकिस्तान से भारत आई सीम हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। सीमा के बाद एक नाम और सोशल मीडिया पर खूब छाया था वो था अंजू का.. जो प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान (Anju Returned India) चली गई थी। जहां उसने अपने प्रेमी के शादी भी कर ली थी। लेकिन अब वो वापस भारत आ गई है। देर रात जैसे ही अंजू दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची मीडिया की कतार उनके पीछे लग गई। हालांकि मीडिया के सामने अंजू ने कुछ नहीं कहा।

अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई:

बता दें अंजू की दोस्ती चार साल पहले पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला के साथ हुई थी। जिसके बाद अंजू ने अपने घरवालों को बिना बताए अपना पासपोर्ट बनवाया। और फिर पाकिस्तान चली गई। सीम हैदर के मामले के बाद इस मामले ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। अंजू बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आई थीं, जिसके बाद वह काफी देर तक बीएसएफ कैंप में रहीं और फिर देर रात दिल्ली पहुंची।

अंजू अपने बच्चों से करेंगी मुलाकात:

बता दें अंजू वाले मामले को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। अंजू राजस्थान के अलवर जिले में अपने पति और बच्चों के साथ एक फ्लेट में रहती थी। जहां पर सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती पाकिस्तानी युवक से हो गई। जिसके बाद उसने बिना किसी को बताए पाकिस्तान चली गई। अब अंजू दिल्ली से राजस्थान में रह रहे अपने बच्चों से मिलेगी। खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकती हैं।

पांच महीनों में उतरा प्यार का खुमार:

अंजू को फेसबुक के जरिये पाकिस्तानी युवक से प्यार हुआ। जिसके बाद उसने अपना परिवार छोड़ पाकिस्तान जाने का प्लान बनाया और इसमें वो सफल रही। वहां जाकर उसने इस्लाम अपनाकर अपना नाम फातिमा रखा। लेकिन अब पांच महीनों में ही उसके प्यार का खुमार उतर गया और वो अब भारत लौट आई है। उसने वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया, जहां उसे बीएसएफ के कैंप में रखा गया है।

यह भी पढ़ें – India US Relations: गहरी होती जा रही भारत और अमेरिका की दोस्ती, पिछले साल 1 लाख 40 हजार इंडियन स्टूडेंट्स को मिला US वीजा…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
anju became fatimaanju love storyanju nasrullahanju nasrullah love storyanju pakistananju returned to indiaअंजू नसरुल्लाह

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article