नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

ALWAR SP ANAND SHARMA: अलवर एस पी आनंद शर्मा की होली वायरल हो ली... होली पर जमकर नाचे पुलिस अधिकारी...

ALWAR SP ANAND SHARMA: अलवर, राजस्थान। रंगो से सराबोर होकर प्रेम और मस्ती में डूबने का त्यौहार ही होली है। होली राजस्थान की हो तो रंगों में और भी जान आ जाती है। इस पर अगर ख़ाकी वाले रंगों के...
03:37 PM Mar 27, 2024 IST | Bodhayan Sharma
ALWAR SP ANAND SHARMA: अलवर, राजस्थान। रंगो से सराबोर होकर प्रेम और मस्ती में डूबने का त्यौहार ही होली है। होली राजस्थान की हो तो रंगों में और भी जान आ जाती है। इस पर अगर ख़ाकी वाले रंगों के...

ALWAR SP ANAND SHARMA: अलवर, राजस्थान। रंगो से सराबोर होकर प्रेम और मस्ती में डूबने का त्यौहार ही होली है। होली राजस्थान की हो तो रंगों में और भी जान आ जाती है। इस पर अगर ख़ाकी वाले रंगों के साथ खेलते हैं तो मस्ती परवान पर होती है। ऐसा ही हुआ राजस्थान के अलवर में जब पुलिस लाइन में होली का आयोजन हुआ और सभी पुलिस अधिकारी इकट्ठा हुए। यहाँ पर जब डीजे पर अलवर के एस पी आनंद शर्मा नाचने लगे तो उस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब तरजीह दी गयी।

बलम पिचकारी पर थिरके आनंद शर्मा

राजस्थान अलवर से एस पी आनंद शर्मा अलवर पुलिस लाइन में खेली जाने वाले होली में अपने साथियों के साथ होली खेलने के लिए पहुंचे। वहाँ रंगों के साथ साथ गानों पर थिरकते साथियों को देख एस पी साहब भी खुद को रोक नहीं पाए। डीजे ने जैसे ही बॉलीवुड का होली स्पेशल गाना बलम पिचकारी चलाया तो एस पी आनंद शर्मा ने भी नाचना शुरू कर दिया। इसके बाद उनको नाचते देख साथियों के भी पाँव थिरकने लगे।

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ

होली पर एस पी आनंद शर्मा को नाचते हुए जिसने भी देखा वो तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। और जब इस का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाला गया तो एक ही दिन में धमाकेदार व्यूस आए। व्युज के साथ साथ जिसने भी देखा वो तारीफ भरे कमेन्ट किए बिना नहीं रह सका। सोशल मीडिया पर आनंद शर्मा का वीडियो तेज़ी से वायरल भी हुआ और उस पर बहुत सारे लोगों की प्रतिकृया भी आई।

पुलिस वाले एक दिन बाद मनाते हैं त्यौहार

जन सामान्य की सुरक्षा व्यवस्था और सामान्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों के चलते पुलिस और सुरक्षा कर्मी हमेशा ही त्यौहारों के अगले दिन ही त्यौहार मनाते हैं। जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं फैले। फिर वो त्यौहार होली हो या दीपावली। इस बार भी होली के अगले दिन ही अलवर पुलिस लाइन में होली उत्सव का कार्यक्र्म रखा गया। जहां की वीडियो वायरल हो रही है और एस पी आनंद शर्मा सोशल मीडिया में छाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: BJP LOKSABHA2024 VARUN GANDHI: वरुण गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, मां मेनका गांधी के लिए करेंगे प्रचार

Tags :
ALWAR SP ANAND SHARMAalwar sp viral videoSP ANAND SHARMASP ANAND SHARMA alwarsp anand sharma viral videosp viral videoviral videoअलवर एस पी आनंद शर्माआनंद शर्मा वायरल वीडियो

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article