नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Nepal News: नेपाल सड़क दुर्घटना में 6 भारतीय तीर्थयात्री सहित 7 लोगों की मौत

पुलिस ने पुष्टि की कि नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाके के बारा जिले में एक सड़क दुर्घटना में  6 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना गुरुवार तड़के हुई और इसमें 19 लोग घायल हो गए। पुलिस के...
11:58 AM Aug 24, 2023 IST | Aakash Khuman

पुलिस ने पुष्टि की कि नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाके के बारा जिले में एक सड़क दुर्घटना में  6 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है।

यह दुर्घटना गुरुवार तड़के हुई और इसमें 19 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी और भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी, तभी बारा में चुरियामई के पास दुर्घटना हो गई।

Deputy Superintendent प्रदीप बहादुर छेत्री ने फोन पर ANI को बताया कि बस रात करीब 2 बजे East-West हाईवे पर सिमारा सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी -22 में चुरियामाई मंदिर के दक्षिण में एक नदी तट पर पलट गई और सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिर गई।

पुलिस ने मृतक भारतीय नागरिकों की पहचान भारत के राजस्थान राज्य से की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक नेपाली नागरिक की भी मौत हो गई।

बस में दो ड्राइवर और एक हेल्पर समेत कुल 27 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें – Himachal Pradesh News : भारी बारिश के बाद कुल्लू-मंडी हाईवे क्षतिग्रस्त, सैकड़ों वाहन फंसे

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

 

Tags :
Bara districtbus mishapChuriamaiChuriamai Templeearly hoursIndian pilgrimsinjuredJanakpurKathmanduNepaloverturned buspolice confirmationriver bankroad accidentSouthern plainsThursday

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article