नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

2000 Rupees Note: 2000 रुपये के नोट बदलने का अंतिम दिन आज, जानिए क्या है आरबीआई की गाइडलाइन..?

2000 Rupees Note: करीब चार महीने पहले भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने 2000 रूपये के नोट का प्रचलन वापस ले लिया था। हालांकि उसके बाद सिर्फ बैंक के जरिये इन नोटों (2000 Rupees Note) को बदला जा रहा था।...
08:05 AM Sep 30, 2023 IST | surya soni

2000 Rupees Note: करीब चार महीने पहले भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने 2000 रूपये के नोट का प्रचलन वापस ले लिया था। हालांकि उसके बाद सिर्फ बैंक के जरिये इन नोटों (2000 Rupees Note) को बदला जा रहा था। लेकिन 30 सितंबर (शनिवार) के बाद बैंकों में भी इन नोटों को नहीं बदला जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि 2000 रुपये के नोट बदलने का अंतिम दिन आज यानी 30 सितंबर है। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई 2000 रूपये का नोट बचा है तो उसे आज ही बैंक में जमा करवा दें।

जानिए क्या है आरबीआई की गाइडलाइन..?

इस साल 19 मई को अचानक भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रूपये के नोट का प्रचलन वापस ले लिया था। इससे लोगों में हैरानी देखने को मिली थी। लोगों में अपनी जमा पूंजी के रूप में 2000 के नोट को लेकर कुछ चिंता भी हुई थी। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक ने इन नोटों को बैंक शाखाओं में जमा करने या इनके बदले दूसरे मूल्य के नोट लेने को 30 सितंबर तक का समय दिया गया था।

बहुत कम 2000 के नोट रह गए बाकी:

तक़रीबन चार महीने का समय मिलने से लोगों में बिलकुल हड़बड़ी देखने को नहीं मिली। लोगों ने अपने 2000 के नोट बैंक में जमा करवा दिए या उनके बदले दूसरे मूल्य के नोट ले लिए। अब बैंकों में बहुत ही कम 2000 के नोट जमा और बदलने के लिए आ रहे हैं। अब आज आखिरी दिन होने के चलते भूलवश जिन लोगों के पास ये नोट रह गए हैं वो भी बदलवा सकते हैं।

एटीएम में रात 12 बजे जमा होंगे 2000 के नोट:

बता दें भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 के नोट को बदलवा लेने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर निर्धारित की हैं। दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक जबकि एटीएम में रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें  – Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर पर भूकंप का भी नहीं होगा कोई असर, इस टेक्नोलॉजी से 24 घंटे पहले मिल जाएगा अलर्ट…

OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें।
Tags :
2000 Note Last Date2000 Rupees NoteliquidityRBIReserve BankRs 2000 bank notes

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article