Aliens in Brazil: ब्राज़ील की पहाड़ी पर दिखा एलियन! देखें वायरल ​वीडियो

Juhi Jha
Published on: 12 Jan 2024 4:24 PM IST
Aliens in Brazil: ब्राज़ील की पहाड़ी पर दिखा एलियन! देखें वायरल ​वीडियो
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Aliens in Brazil: ब्राज़ील में कुछ लोगों द्वारा एलियंस (Aliens in Brazil) को देखने का दावा किया गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ब्राज़ील की पहाड़ी की चोटी पर दो इंसानों जैसे जीव दिख रहे है। इससे फिर से लोगों के बीच में धरती पर एलियंस के आने की चर्चा होने लगी है। खबरों के अनुसार वीडियो में दिख रहे ये जीव 10 फुट लंबे है। इन जीवों को ब्राजील के तट से तीन किलोमीटर दूर एक द्वीप इल्हा डो मेल में देखा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार उस चोटी तक इंसानों का पहुंचना मुश्किल है।
इंसान नहीं एलियन:-
एक रिपोर्ट में कहा गया ​है कि पहाड़ी की चोटी पर जो जीव देखें गए वह इंसानों की तरह अपनी बाहों को घुमा और हाथों को हिला रहे थे। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों को इस बात पर यकीन नहीं है कि वह इंसान है। ये जीव पहाड़ी पर ऐसे खड़े थे जैसे वह लोगों पर नजर रख रहे हो। वहीं वायरल वीडियों में एक स्थानीय आदमी को कहते हुए सुना जा सकता है कि वहां एक व्यक्ति का होना बड़ी बात है। दूसरे व्यक्ति ने कहा उसके चलने का तरीका देखों, यह काफी अजीब है। इनका आकार को देखों...यह बहुत तेज है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स भी इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे है। कुछ लोगों का मानना है कि यह एलियन ही है तो वहीं कुछ लोग इन जीवों को एलियन मानने से इंकार कर रहे है।
पहले भी किया गया है एलियंस को देखने का दावा:- 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्राज़ील में इससे पहले भी कई बार एलियन देखने का दावा किया गया है। साल 1996 में वर्गिन्हा में यूएफओ दिखने का दावा किया गया था। लेकिन इल्हा डो मेल की पहाड़ियों पर पहली बार एलियन देखने का दावा किया जा रहा है। वहीं इस वीडियों को लेकर विशेषज्ञों के भी अलग अलग ​तर्क सामने आ रहे है। यूएफओ विशेषज्ञ निक पोप इस बात पर विश्वास न होने की बात कही। उनके अनुसार इस बात के कोई पुख्ता सुबूत नहीं है कि वहां पर एलियन या फिर यूएफओ से संबंधित कोई घटना हुई हैं ।
यह भी पढ़े : Lohri 2024 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपनों को दे लोहड़ी की बधाईयां
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story