Alia Bhatt: आलिया भट्ट अपने दूसरे बच्चे का नाम कर चुकी हैं डिसाइड, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

आलिया भट्ट ने हाल ही में खुलासा किया कि कैसे उन्होंने और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखने का फैसला किया।

Jyoti Patel
Published on: 6 March 2025 1:20 PM IST
Alia Bhatt: आलिया भट्ट अपने दूसरे बच्चे का नाम कर चुकी हैं डिसाइड, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
X
Alia Bhatt:अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया की कैसे उन्होंने और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखने का फैसला किया। आलिया ने इस बारे में बात करते हुए बताया की उनके और रणबीर कपूर के परिवार ने पहले से ही उनके बेटे के लिए नाम सोच रखा था। अभिनेत्री ने बताया नीतू कपूर ने राहा नाम सुझाया और कहा कि अगर कभी उनका कोई भाई हुआ तो उसने नाम के साथ राहा का नाम जाएगा।

आलिया भट्ट ने बेटे का नाम कर लिया है डिसाइड

आलिया ने बताया की  नीतू ने जो नाम सुझाया था, वह उन्हें और रणबीर को "तुरंत" पसंद आ गया। राहा नाम तय करने के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि रणबीर और मैं दोनों ही एक्ससिटेड पेरेंट्स की तरह पूछ रहे थे, हमारा एक फैमिली ग्रुप है, जिसमे सभी परिवार के सदस्य लड़के और लड़की के नाम सजेस्ट कर रहे थे। इसलिए हमे एक लड़की और एक लड़के का नाम डिसाइड करना था। इसमें कई लड़के और लड़की के नाम थे और हमें एक लड़के का नाम बहुत पसंद आया। हमने कहा, 'यह एक प्यारा नाम है', जिसे मैं अभी नहीं बताउंगी।

नीतू ने दिया आईडिया

इस दौरान इशारा किया कि अगर उनका कभी बेटा होता है तो उनके पास पहले से ही एक नाम तैयार है। राहा के नाम के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया मेरी सास रणबीर की माँ ने सुझाव दिया, 'राहा के बारे में क्या ख्याल है? अगर कभी आपका बेटा हुआ तो यह लड़के के नाम के साथ भी बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपके पास एक लड़की और एक लड़का दोनों हैं, तो यह वाकई एक अच्छा नाम होगा। रणबीर और मुझे राहा तुरंत पसंद आ गया। हमारे पास दो नाम थे, जो की एक लडक और लड़की के थे । राहा का मतलब है शांति, खुशी, आनंद - वह हमारे लिए यही सब कुछ है।

दो साल पहले रचाई थी शादी

आलिया और रणबीर कई सालों की डेटिंग के बाद अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध गए। नवंबर 2022 में उन्होंने अपने पहले बच्चे राहा का स्वागत किया। क्रिसमस 2023 पर राहा ने पब्लिक अपीरियंस से फैन्स का दिल जीत लिया। काम की बात करें तो आलिया अगली बार संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नज़र आएंगी। इसके अलावा आलिय शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म अल्फा में भी दिखेंगी। बता दें यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।
ये भी पढ़ें
:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story