माइक ऑन था, चिट देखी और अखिलेश यादव ने कह डाली ऐसी बात कि पास बैठे नेता शर्म से मुस्कुरा उठे

उनकी यह बात सुनकर पास में बैठे समाजवादी पार्टी के नेता हक्का-बक्का रह गए। शर्माते हुए उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया और फिर पास बैठी महिला नेता से धीरे-धीरे कुछ कहने लगे।

Sunil Sharma
Published on: 20 April 2025 5:10 PM IST
राजनीति की दुनिया में कभी-कभी ऐसे पल सामने आ जाते हैं जो गंभीर माहौल को भी हल्का बना देते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मज़ेदार पल का हिस्सा बन गए।

गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक छोटी सी चिट ने बदल दिया माहौल

रविवार को आयोजित इस प्रेस मीट में अखिलेश यादव ने जहां सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं एक छोटी सी चिट ने पूरी महफ़िल का रुख बदल दिया। माइक ऑन था, कैमरे चल रहे थे और अखिलेश यादव पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इतने में एक नेता ने उन्हें एक पर्ची थमाई। उस चिट को पढ़ते ही अखिलेश मुस्कराए और कह बैठे – "तुम तो योगी जी के पैर छू आते!"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

उनकी यह बात सुनकर पास में बैठे समाजवादी पार्टी के नेता हक्का-बक्का रह गए। शर्माते हुए उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया और फिर पास बैठी महिला नेता से धीरे-धीरे कुछ कहने लगे। माहौल हल्का हो गया और खुद अखिलेश भी इस पर मुस्कुरा उठे। ये पूरा वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे राजनीति के गंभीर माहौल में एक 'इंसानी पल' के तौर पर देख रहे हैं।

महाकुंभ पर सरकार को फिर घेरा

इस हल्के-फुल्के पल के अलावा अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ आयोजन को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा सिर्फ दिखावा कर रही है। अखिलेश ने बताया कि उनकी पार्टी ने कुंभ आयोजन से जुड़ी खामियों और सुधार के लिए एक पुस्तक तैयार की है, जिसे वहां मौजूद सभी लोगों को दिया गया। Akhilesh Yadav

सरकार पर लगाया काम के बजाय इवेंट मैनेजमेंट करने का आरोप

उन्होंने कहा कि सरकार बस इवेंट मैनेजमेंट कर रही है, लेकिन ज़मीन पर व्यवस्था नाकाफी है। हमने जो-जो सुझाव दिए, उन्हें सरकार आलोचना समझ बैठी। लेकिन हमारी मंशा सिर्फ यह थी कि कुंभ बेहतर तरीके से हो, क्योंकि मुझे 2013 में ये आयोजन कराने का अनुभव है। उन्होंने भाजपा पर 'नकारात्मक सोच' का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी रचनात्मक सुझाव देती है, उसे राजनीतिक हमला मान लिया जाता है। यह भी पढ़ें:
Akhilesh Yadav: अगर बीजेपी 400 पार हो गई होती तो सड़कों पर तलवारें और राइफलें लहरा रहीं होतीं: अखिलेश Akhilesh Yadav: गौशाला विवाद के बाद अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज, कहा- इंसान कर्म से योगी होता है, कपड़ों से नहीं0 CM Yogi Adityanath: योगी आदित्यानाथ ने राहुल गांधी को बताया नमूना, मुस्लिमों पर भी कह दी बड़ी बात
Sunil Sharma

Sunil Sharma

Next Story