UP: 'भाजपा चाहे तो समाजवादियों से ट्यूशन ले सकती है' क्या बोले अखिलेश यादव?

Vivek Chaturvedi
Published on: 18 May 2025 9:15 PM IST
UP: भाजपा चाहे तो समाजवादियों से ट्यूशन ले सकती है क्या बोले अखिलेश यादव?
X
Akhilesh Yadav On BJP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नदियों की सफाई के मामले में भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। (Akhilesh Yadav On BJP) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर नदियों की सफाई के नाम पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि नदियों की सफाई नहीं की गई, बल्कि सिर्फ बजट की सफाई हुई है। हजारों करोड़ के बजट का दुरुपयोग किया गया है। अखिलेश यादव ने और क्या कहा? जानिए...

'कागजों में चल रहा नमामि गंगे प्रोजेक्ट'

गंगा और यमुना नदी की सफाई के प्रोजेक्ट को लेकर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विकास विरोधी है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार की ओर से शुरू किए गए नदियों की सफाई के प्रोजेक्ट्स को रोक दिया। गंगा आज भी साफ नहीं हुई है, गंगा में रसायनिक प्रदूषण की वजह से जलीय जीवों की कई प्रजातियां खतरे में हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट सिर्फ कागजों में चल रहा है।
Akhilesh Yadav On BJP

'गोमती रिवरफ्रंट अधूरा छोड़ दिया'

अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी सरकार के समय गोमती नदी पर रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट शुरु हुआ था। हमने गोमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट से दुनिया को दिखाया कि नदियों को कैसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है? मगर भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते इस प्रोजेक्ट को अधूरा छोड़ दिया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब गंगा और यमुना नदियों की सफाई के नाम पर जनता को बरगला रही है। जबकि गंगा और यमुना अभी भी साफ नहीं हुई हैं।

'समाजवादियों से ट्यूशन ले सकते हैं'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि नदियों की सफाई होगी या सिर्फ राजनीति होगी? उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की सफाई का कार्यक्रम तैयार कर चुकी है। जिस दिन भाजपा की सत्ता से सफाई होगी, उसी दिन नदियां साफ हो जाएंगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार के समय गोमती रिवरफ्रंट मॉडल बन गया था। भाजपा चाहे तो हमसे गेस्ट लेक्चर ले सकते हैं, नदियों की सफाई के बारे में ट्यूशन ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: नौसेना को मिलेगा Sonobuoy...पहली बार निजी कंपनी देश में ही करेगी निर्माण
यह भी पढ़ें: '...तो ज्यादा अच्छा रहता' सर्वदलीय सांसदों को विदेश भेजने पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story