Akhilesh Yadav: अगर बीजेपी 400 पार हो गई होती तो सड़कों पर तलवारें और राइफलें लहरा रहीं होतीं - अखिलेश

Pushpendra Trivedi
Published on: 20 April 2025 5:09 PM IST
Akhilesh Yadav: अगर बीजेपी 400 पार हो गई होती तो सड़कों पर तलवारें और राइफलें लहरा रहीं होतीं - अखिलेश
X

Akhilesh Yadav: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान से सियासत में उबाल मच गया है। अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने दुबे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश ने कहा, अगर बीजेपी के 400 सांसद जीत गए होते तो सड़कों पर तलवारें और राइफलें घूम रहीं होतीं। बम तो चलने का यहां है ही कुछ अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

बीजेपी पर अखिलेश का गुस्सा फूटा

उन्होंने कहा, सच्चाई तो ये है कि धार्मिक उन्माद और जातियों का झगड़ा बढ़ाने का कोई काम रहा है तो बीजेपी के लोग हैं। बीजेपी समय-समय किसी तरीके से डिवाइड एंड रूल करती है। कभी धर्म के नाम पर डिवाइड करना, कभी जाति के नाम पर डिवाइड करना, ये बीजेपी के लोगों को प्रोग्राम चलता है। इसके लिए ये लोग फंड लगाते हैं। ये जो कुछ कहा गया है, वो बीजेपी की अपनी सोच है। अखिलेश ने आगे कहा, सच्चाई तो ये है कि जो लोग दावा कर रहे थे कि 400 पार और अगर 400 पार हो गए तो सड़कों पर तलवारें और राइफलें घूम रही होतीं।

Akhilesh Yadav

मायावती पर भी बिफरे अखिलेश

अखिलेश ने बसपा प्रमुख मायावती बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमने मिल कर चुनाव लड़ा है। PDA का प्लेटफार्म सभी समाज के लोगों के लिए है। उत्तर प्रदेश में SC /ST समाज का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। दलितों को जिंदा जला दिया गया है। पारसी समझ के किसी को थूक चटवा दिया गया था। बगल के ही राज्य में दलित उत्पीड़न और महिलाओ उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश नंबर 1 है। दरअसल, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा था कि सपा कभी भी दलितों की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती है।

अखिलेश ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोगों को सीख लेना चाहिए जो स्वामी विवेकानंद ने बताया है। कपडे़ से कोई योगी नहीं बन जाता। बताते चलें कि मौर्य ने कहा था कि विरासत में कुर्सी मिल सकती है बुद्धि नहीं। वक्फ के सवाल पर अखिलेश ने कहा, बीजेपी सिर्फ छीनना जानती है। ये बीजेपी वक्फ बिल इसलिए लेकर आई है, ताकि ये जमीन छीन ले। ये भू माफिया पार्टी है। इन्होंने बहुत सारी सरकारी जमीन ले ली हैं।

यह भी पढ़ें: संभल की दीवारों पर लगे फिलिस्तीन के पोस्टर्स, इजराइली प्रोडक्ट्स के बायकॉट की अपील—क्या सांप्रदायिक तनाव भड़काने की चल रही साजिश? पहले भारत नहीं, ब्रिटेन बनेगा इस्लामिक मुल्क? ईसाई धर्मगुरु की चेतावनी से मचा हड़कंप, रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन!
Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story