क्या नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी में चल रही है परेशानी, एक्ट्रेस ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी शादी में परेशानी होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। आइए आपको बताते हैं।

Pooja
Published on: 6 May 2025 6:08 PM IST
क्या नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी में चल रही है परेशानी, एक्ट्रेस ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया
X
‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 2021 में शादी की थी। दोनों को रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में भी साथ देखा गया था। दोनों ने शो के दौरान कई खट्टे-मीठे पल साझा किए थे, लेकिन हर बार उन्होंने साबित किया कि वे अपनी शादी में खुश हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आईं कि उनकी शादीशुदा लाइफ में कुछ परेशानी चल रही है। यह भी अफवाह थी कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अब, ऐश्वर्या ने इन अफवाहों पर बात की है।

ऐश्वर्या ने नील संग शादी में परेशानी की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

'एंटरटेनमेंट न्यूज़ इंडिया फ़ोरम' को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने अपने और नील के शादीशुदा जीवन में तकरार की अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। उन्होंने अलगाव की अफवाहों की वजह बताते हुए कहा कि ऐसा लोगों को इसलिए लग सकता है, क्योंकि वे साथ में ज्यादा फोटोज शेयर नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि उनकी शादी में कुछ दिक्कत है।

ऐश्वर्या के अलग रहने की यह है वजह

बता दें कि ऐसी अफवाहें थीं कि ऐश्वर्या अपने पति नील के घर में नहीं रह रही हैं, जो बिल्कुल सही है। हालांकि, इसकी वजह उनकी शादी में परेशानी नहीं है। इस बारे में ऐश्वर्या ने कहा, "हां, किसी भी शादीशुदा जोड़े की तरह, हमारे बीच भी मतभेद होते हैं। हमारी शादी के बारे में अफ़वाहें इसलिए शुरू हुईं, क्योंकि मैंने अपने प्रोजेक्ट्स और शूटिंग के लिए मलाड में किराए पर एक घर लिया है। काम के लिए अलग जगह लेना कुछ गलत नहीं है, यह काफी प्रैक्टिकल लगता है, क्योंकि काम के चलते परिवार के साथ रहना मुश्किल हो सकता है।"

नील और ऐश्वर्या क्यों नहीं दिखते साथ?

इसके अलावा, जहां ज्यादातर सेलेब्स कपल एक साथ दिखना पसंद करते हैं, वहीं इस बारे में नील और ऐश्वर्या की अलग राय है। इस बारे में ऐश्वर्या ने कहा, "हम वर्कस्पेस में लगातार एक साथ नहीं रहना चाहते। हम अलग-अलग आर्टिस्ट हैं और हमारे रास्ते अलग हैं। लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।" ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story