Kargil Airstrip पर वायुसेना ने पहली बार रात के अंधेरे में कराई सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग, देखे वीडियो

Prashant Dixit
Published on: 7 Jan 2024 2:47 PM IST
Kargil Airstrip पर वायुसेना ने पहली बार रात के अंधेरे में कराई सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग, देखे वीडियो
X
Kargil Airstrip: लद्दाख का कारगिल शहर भीषण ठंड से जूझ रहा है। भारत की सुरक्षा के लिए इलाका बेहद अहम है। इसी वजह से भारतीय वायुसेना और थल सेना दोनों मौजूदगी को बढ़ाती रहती है। भारतीय वायुसेना ने कारगिल एयरस्ट्रिप (Kargil Airstrip) पर एक बड़ा कारनाम करते हुए रात के समय सी-130जे सुपर हर्क्यूलस विमान को लैंड करवाया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
कारगिल में पहली बार रात में लैंडिंग
वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि पहली बार वायुसेना के सी-130जे एयरक्राफ्ट ने कारगिल एयरस्ट्रिप (Kargil Airstrip) पर रात के समय लैंडिंग की है। इस अभ्यास के समय टेरेन मास्किंग का काम करते हुए गरुड़ कमांडो को तैनात किया गया है। बता दें टेरेन मास्किंग एक सैन्य रणनीति है। जिसका इस्तेमाल दुश्मन के रडार से बचने के लिए पहाड़ों और जंगलों जैसे प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मकसद दुश्मन से छिपकर अपने अभियान को अंजाम देना होता है।
यह भी पढ़े: भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 पर पहुंचा आदित्य एल-1, PM Modi ने दी बधाई
कारगिल एयरस्ट्रिप पर रात में मुश्किल
कारगिल चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। ऐसे में लैंडिंग करवाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। सर्दियों के समय होने वाली बर्फबारी तो लैंडिंग को भी ज्यादा मुश्किल बना देती है। जिसके ऊपर से रात के समय बर्फबारी के बीच विमान को कारगिल एयरस्ट्रिप (Kargil Airstrip) पर लैंड करना बेहद मुश्किल होता है। विमानों को लैंडिंग के दौरान रात के अंधेरे में न सिर्फ पहाड़ों से बचना होता है। जिसके अलावा लैंडिंग के लिए सिर्फ नेविगेशन का ही सहारा लेना पड़ता है।
जानें सी-130जे सुपर हर्क्यूलस विमान
कारगिल एयरस्ट्रिप (Kargil Airstrip) पर उतरने वाले सी-130जे सुपर हर्क्यूलस विमान को उड़ाने के लिए कम से कम तीन क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है। जिसमें दो पायलट और एक लोडमास्टर होता है। विमान में 19 टन सामान को लोड कर एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। यह चार रोल्स-रॉयस AE 2100D3 टर्बोप्रॉप इंजन के जरिए चलता है। अगर इसकी रफ्तार की बात करें, तो ये विमान एक घंटे में 644 किमी का सफर तय कर सकता है। यह बिना तैयार रनवे से छोटी उड़ान भरने और लैंडिंग में सक्षम है।
यह भी पढ़े: भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 पर पहुंचा आदित्य एल-1, PM Modi ने दी बधाई
OTT INDIA आपको खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story