Kisan Andolan: किसान नेताओं के साथ बैठक से पहले सुनील जाखड़ से की अर्जुन मुंडा ने मुलाकात

Prashant Dixit
Published on: 18 Feb 2024 5:53 PM IST
Kisan Andolan: किसान नेताओं के साथ बैठक से पहले सुनील जाखड़ से की अर्जुन मुंडा ने मुलाकात
X
Kisan Andolan: पंजाब में किसान आंदोलन के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क बंद है। जहां किसान पंजाब और हरियाणा की सीमा पर पिछले पांच दिनों से बैठे है। अभी तक की केंद्र सरकार के साथ किसान संगठनों की तीन दौर की बैठक विफल रही है।
सुनील जाखड़ से बातचीत
रविवार को चौथे दौर की बैठक रविवार देर शाम 6 बजे शुरू होगी। इस बैठक की अगुवाई कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा कर रहे है। रविवार को केंद्रीय मंत्रियों ने भाजपा के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ किसानी मुद्दों (Kisan Andolan) को लेकर बातचीत की है।
यह भी पढ़े: झारखंड में सियासी संकट के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम चंपई सोरेन
कृषि हालातों पर चर्चा की
सुनील जाखड़ खुद भी एक किसान है। वह कृषि मामलों में अच्छी जानकारी रखते है। वहीं जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने पंजाब के कृषि हालातों पर चर्चा की ही है। इसके साथ ही किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के हल करने को लेकर गंभीर विमर्श किया गया है। Kisan Andolan
कृषि मंत्री से सुनील की मांग
इस दौरान सुनील जाखड़ ने कृषि मामलों को हल करने पर जोर दिया। सूत्रों से पता चला कि सुनील जाखड़ ने केंद्रीय कृषि मंत्री से एमएसपी पर खरीद की गारंटी देने की भी मांग रखी है। जिससे किसानों (Kisan Andolan) की हमदर्दी केंद्र सरकार के साथ आ जाएंगी है। यह भी पढ़े: भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीच में छोड़ करके वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, जानें क्या हैं वजह
किसान आंदोलन के हल से लाभ
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सुनील जाखड़ की मुलाकात भाजपा के दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान हुई। वहीं किसान आंदोलन (Kisan Andolan) का अगर कोई भी हल निकला तो आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक रूप से भाजपा को काफी लाभ होने के भी संकेत है।
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story