Lok Sabha Election: यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Prashant Dixit
Published on: 27 Jan 2024 5:24 PM IST
Lok Sabha Election: यूपी में इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति, लोकसभा की 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
X
Lok Sabha Election 2024: आईएनडीआईए गठबंधन में विवाद के बीच उत्तर प्रदेश से राहत भरी खबर आई है। यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए सीटों को लेकर सहमति बन गई है। इस बात का एलान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है। यूपी में कांग्रेस के ग्यारह सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही है।
अखिलेश ने सोशल मीडिया पर किया एलान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे की पुष्टी की है। अखिलेश यादव ने लिखा कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। जबकि कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) गठबंधन पर कोई बयान नही आया है।
यह भी पढ़े: एसएफआई ने दिखाए राज्यपाल को काले झंडे, नाराज गवर्नर आरिफ मोहम्मद सड़क पर धरने के लिए बैठे
कांग्रेस को यूपी गठबंधन में चुनाव में 11 सीट
उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में 11 सीटें देने का एलान किया है। इनमें से दो सीट तो रायबरेली और अमेठी मानी ही जा रही है। इसके अलावा नौ अन्य सीटें कौन सी दी गई है। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कांग्रेस पश्चिमी यूपी की चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इनमें मेरठ और अमरोहा हो सकती है। अमरोहा से कुंवर दानिश अली सांसद है। उन्हें पिछले महीने बसपा से निष्कासित किया गया था। वही मेरठ से कांग्रेस के बडे नेता इमरान मसूद प्रत्याशी हो सकते है।
पूर्वांचल और बुंदेलखंड में मिल सकती सीट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी कांग्रेस को सीटें मिलने की उम्मीद है। सपा अध्यक्ष ने पहले कहा था कि वो इस महीने के आख़िर तक सीटों पर फ़ैसला ले लेंगे। अब समाजवादी पार्टी प्रमुख की ओर से एलान भी कर दिया गया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) 2019 के चुनाव में रायबरेली सीट पर ही जीत हासिल हुई थी। जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हार गए थे।
यह भी पढ़े: बिहार के साथ दिल्ली में हो सकता हैं तख्तापलट..? सीएम केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story