संजीवनी और महिला सम्मान योजना के बाद अब मिलेगा 24 घंटे फ्री पानी, केजरीवाल का दिल्लीवासियों से वादा
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव से पहले 24 घंटे फ्री साफ पानी देने का वादा किया है। इससे पहले भी केजरीवाल ने संजीवनी और महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 Delhi Election 2025 को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता में आने के लिए लगातार जनता से वादे कर रही है। दरअसल मंगलवार को दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने 24 घंटे मुफ्त साफ पानी देने का वादा किया है। बता दें कि इससे पहले भी केजरीवाल ने संजीवनी योजना समेत कई वादे किये हैं।
अरविंद केजरीवाल[/caption]
दिल्लीवासियों को मिलेगा फ्री में पानी
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार राजेंद्र नगर विधानसभा में जनता को संबोधित किया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को फ्री में 24 घंटे पानी देने का वादा किया है। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि दिल्लीवासियों को हमेशा अब साफ पानी फ्री में पीने को मिलेगा।अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से किए कौन से वादे?
बता दें कि आम आदमी पार्टी दोबारा 2025 में सत्ता वापसी के लिए लगातार दिल्ली की जनता से वादे कर रही है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों के फ्री इलाज की घोषणा की थी। आम आदमी पार्टी ने संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों को फ्री इलाज की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। [caption id="attachment_62275" align="aligncenter" width="1024"]
अरविंद केजरीवाल[/caption] दिल्ली में महिला सम्मान योजना का ऐलान
इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को चुनाव के बाद एक हजार के जगह 2100 देने का भी ऐलान किया है। इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की भी शुरूआत हो चुकी है। हालांकि इसके लिए वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है।अरविंद केजरीवाल का ऑटोचालकों के लिए वादा
बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी वर्ग के लोगों को टारगेट कर रही है। इसलिए ऑटोचालकों को लुभाने के लिए आप पार्टी ने पांच गारंटी दी है। जिसके तहत दिल्ली के हर ऑटोचालकों को 10 लाख का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट बीमा मिलेगा। वहीं ऑटोचालकों को बेटी के शादी के लिए भी 1 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं आप पार्टी ने कहा कि ऑटोचालकों को वर्दी के लिए भी सालभर में 2 बार 2500 सरकार देगी। ये भी पढ़ें:न्यूयॉर्क की ट्रेन में महिला को जिंदा जलाने वाले की गिरफ्तारी पर मस्क का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर लिखा 'Wow' Next Story


