Bihar में शराब बंद होने के बाद गांव तक पहुंच रही नशे की पुड़िया, जानें कैसे बढ़ा कारोबार

Prashant Dixit
Published on: 7 Jan 2024 5:50 PM IST
Bihar में शराब बंद होने के बाद गांव तक पहुंच रही नशे की पुड़िया, जानें कैसे बढ़ा कारोबार
X
Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री बढ़ी है। विपक्ष भी शराबबंदी की असफलता के आरोप लगाता रहा है। नशे की पुड़िया शहरों में ही नहीं गांव-गांव तक पहुंचने की बात सामने आई है। इसे लेकर पुलिस सजग है। फिर भी कोरियर में महिलाओं और बच्चों की संलिप्तता से बिहार (Bihar) पुलिस परेशान है।
बिहार के युवा बन रहे नशे का शिकार
बिहार (Bihar) के नशा केंद्रों में ऐसे लोग भी पहुंच जा रहे हैं। जो न चाहते हुए भी नशा की दुनिया में है। उनको एक बार लत लग गई। तो नशा की दुनिया से बाहर नहीं निकल पाए। नशा मुक्ति केंद्रों में कई लोग मिल जाएंगे। जो गांव से कुछ काम या पढ़ाई करने पटना पहुंचे थे। बिहार (Bihar) के नशा मुक्ति केंद्रों में कई ऐसे लोग मिल जायेंगे जिनकी आयु 14 से 18 साल के बीच हैं। इसी तरह डॉक्टर बनने पहुंचे 15 वर्षीय एक छात्र ने शुरू में सिगरेट के कस लगाने शुरू किए। फिर उसी सिगरेट में गांजा पीने की लत लग गई। इस दौरान कई दोस्त बन गए।
यह भी पढ़े: कारगिल एयरस्ट्रिप पर वायुसेना ने पहली बार रात के अंधेरे में कराई सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग
इस काम में महिलाएं भी शामिल
जिसके बाद स्मैक की पुड़िया हाथों तक पहुंचने लगी। जब तक परिजनों को पता चला तब तक काफी देर हो गई थी। इसी तरफ कई लड़कियां और लड़के भी चंगुल में फंस चुके हैं। बिहार (Bihar) में शहर और गांव के धंधेबाजों ने महिलाओं को काम में शामिल कर लिया है। ऐसी महिलाएं झोपड़पट्टी और मलिन बस्तियों में रहती हैं। इन बस्तियों में नशे का बाजार है। कभी पुलिस ने छापा मारा भी तो उनके महिला होने के नाते बच निकलने की पूरी संभावना होती है। बिहार (Bihar) पुलिस के आंकडा देखे तो नशे के विरुद्ध पटना पुलिस ने पूर्वी क्षेत्रों में जनवरी 2023 से दिसंबर तक 50 से अधिक मामले दर्ज किए है।
मादक पदार्थ तस्करी में गिरफ्तारी
इस दौरान 48.785 किलोग्राम गांजा, 1836 ग्राम स्मैक, 8022 इंजेक्शन, 45.25 ग्राम अफीम, 321 शीशी कफ सीरप जब्त किया गया है। जिसमें 110 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बिहार (Bihar) पुलिस अधिकारी के अनुसार छोटे कोरियर सूचना के आधार पर पकड़ लिए जाते हैं। लेकिन बड़े तस्कर की गिरफ्तारी चुनौती है। ऐसे लोग नशे की पुड़िया देकर चले जाते हैं। इन्हें भी नशे की पुड़िया ही दी जाती है। जिन मादक पदार्थ और नशीली दवाओं की तस्करी नेपाल के रास्ते बिहार (Bihar) में होती है। नेपाल सीमा क्षेत्र से लगातार मादक पदार्थों की बरामदगी की खबरें आती रहती हैं।
यह भी पढ़े: कारगिल एयरस्ट्रिप पर वायुसेना ने पहली बार रात के अंधेरे में कराई सुपर हरक्यूलिस विमान की सफल लैंडिंग
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story