Adventurous Bride : दुल्हन ने दहेज लोभी शराबी दूल्हे को बारात सहित बैरंग लौटाया, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

Chandramauli
Published on: 25 April 2024 11:33 AM IST
Adventurous Bride : दुल्हन ने दहेज लोभी शराबी दूल्हे को बारात सहित बैरंग लौटाया, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश
X
Adventurous Bride :सीहोर। शहर में बीती रात एक विवाह समारोह के दौरान शराब पीकर दुर्व्यवहार करने और दहेज मांगने वाले दूल्हे और बारातियों को शिक्षित दुल्हन ने साहसी कदम उठाते हुए बैरंग लौटा दिया। दुल्हन के इस साहसी फैसले को उसके परिवार का भी पूरा समर्थन मिला और समाज के लोगों ने भी इस कदम की सराहना की है। पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। https://twitter.com/MPfirstofficial/status/1783399571315400878?t=a42LoWr1U1Cb2a0fQQwbAw&s=19
दहेज में मांगे 5 लाख और कार मांगी
पूरी घटना सीहोर के वार्ड 15 की है। जहां पर अजब सिंह सूर्यवंशी की बेटी प्रिया का विवाह ग्यारसपुर विदिशा के राधेश्याम से बुधवार को होना था। बारात आ गई और उसमें दूल्हे सहित ज्यादातर बाराती शराब में धुत थे। तिलक के समय जब दुल्हन पक्ष की ओर से 21 हजार रुपए दिए गए तो दूल्हा और बाराती नाराज हो गए और दुल्हन पक्ष के साथ दुर्व्यवहार करते हुए एक कार और पांच लाख रुपए मांगे और मांग पर अड़ गए। मांग नहीं माने जाने पर विवाह नहीं करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें :
Lok Sabha Elections 2024: 26 को EVM में बंद होगा राजस्थान की 13 सीटों पर 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 2.80 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
दुल्हन ने विवाह से किया इंकार
इस पूरी घटना की जानकारी जब दुल्हन को लगी तो वो खुद बारात ठहराव स्थल पहुंची और सभी बारातियों के सामने विवाह से इंकार कर दिया। ये सुन बाराती भड़क गए और दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें छह लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें :
Lok Sabha Election 2024 MP 2nd Phase दूसरे चरण में एमपी के छह सीटों पर रोचक मुकाबला, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
दुल्हन ने थाने में दूल्हे और अन्य बारातियों के खिलाफ दी रिपोर्ट
घटना के बाद दुल्हन अपने पिता के साथ कोतवाली थाने पहुंची। उसने दूल्हे, उसके माता पिता और सात आठ अन्य के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मालवीय ने बताया कि मामला दर्ज एक जांच शुरू कर दी है।
Chandramauli

Chandramauli

Next Story