एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 की उम्र में निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

हिंदी और मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अतुल परचुरे ने अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत बालरंगभूमि से की थी।

Shiwani Singh
Published on: 14 Oct 2024 8:22 PM IST
एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 की उम्र में निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित
X
हिन्दी और मराठी फिल्मों के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन हो गया है। कैंसर से पीड़ित एक्टर ने 57 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अतुल परचुरे ने हिन्दी सिनेमा से लेकर टीवी सीरियल में एक्टिंग और कॉमेडी के बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कई मराठी फिल्में में भी काम किया था। वे मराठी फिल्मों के जाने-माने चेहरे थे। उनके निधन से मराठी के साथ-साथ हिन्दी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

एक्टर के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शोक जताया है। सीएम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा,'' कभी दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाले, कभी आंखों में आंसू लाने वाले और कभी आत्मचिंतन करने पर मजबूर करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अतुल परचुरे का असमय निधन अत्यंत दुखद है। अतुल परचुरे ने अपनी अद्भुत अभिनय यात्रा की शुरुआत बालरंगभूमि से की थी। उन्होंने नाटक, फिल्म और टेलीविजन—इन तीनों ही क्षेत्रों में अपनी अलग छाप छोड़ी। चाहे "तरुण तुर्क म्हातारे अर्क" और "नातीगोती" जैसे नाटक हों, या पु. ल. देशपांडे के हास्य और शब्द विनोद हों, अतुल परचुरे ने अपने जन्मजात गुणों से हर भूमिका को जीवंत किया।
मराठी और हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने शानदार भूमिकाएं निभाईं। उनके जाने से मराठी में एक उत्कृष्ट अभिनेता खो गया है, और यह क्षति अपूरणीय है। मैं उनके हजारों प्रशंसकों में से एक के रूप में उनके परिवार के दुख में सहभागी हूं। भगवान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। राज्य सरकार की ओर से मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ओम शांति।'' https://twitter.com/mieknathshinde/status/1845832462393364809
ये भी पढ़ेंः रतन टाटा पंचतत्व में विलीन, वर्ली श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब

फिर से शुरु किया था काम

अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि उन्होंने कैंसर से ठीक होने के बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कई मराठी शोज में काम किया। लेकिन उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। परचुरे कैंसर के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं और कमजोरी से परेशान थे।

मराठी, हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को लगा झटका

अतुल परचुरे का इस तरह से जाना मराठी के साथ-साथ हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। परचुरे ने कई मराठी, हिन्दी और टीवी सीरियल में अपने अभिनय से लोगों को हंसाया है। उन्हें कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी नाइट्स शो में भी काम किया था। यहां भी उन्होंने अपनी कॉमेडी का तड़का लगाया था। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी सर्कस, यम हैं हम, आरके लक्ष्मण की दुनिया जैसे कई हिट सीरियल्स किए। अतुल ने हिंदी सिनेमा में भी कई अहम किरदार निभाए। उन्होंने शाहरुख खान की बिल्लू, सलमान खान की पार्टनर और अजय देवगन की ऑल द बेस्ट में भी अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा चुके हैं। बता दें कि अतुल परचुरे ने हाल ही में अपने नए थियेटर प्ले 'सूर्याची पिल्लई' की अनाउंसमेंट भी की थी। ये भी पढ़ेंः कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान की आंखों को ये क्या हो गया
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story