Delhi में कर्ज नहीं चुकाने पर एसीपी के बेटे की दोस्तों ने की गोली मारकर हत्या, नहर में शव की तलाश जारी

Prashant Dixit
Published on: 27 Jan 2024 9:16 AM IST
Delhi में कर्ज नहीं चुकाने पर एसीपी के बेटे की दोस्तों ने की गोली मारकर हत्या, नहर में शव की तलाश जारी
X
Delhi News: दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ में तैनात एसीपी के बेटे की 23 जनवरी रात को दोस्तों ने हत्या कर दी थी। उसके शव को आरोपी दोस्तों ने हरियाणा की मुनक नहर में धक्का दे दिया था। अभी तक नहर से शव बरामद नहीं हो सका है। एक अभिषेक नाम के आरोपी को पुलिस ने नरेला से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि विकास नाम के दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। यह भी पढ़े: हम राम मंदिर को तोड़कर बाबरी बना देंगे…’, विवादित वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार…
एसीपी ने दी गुमशुदगी तहरीर 
दिल्ली के आउटर नॉर्थ में तैनात पुलिस सहायक आयुक्त यशपाल सिंह का 24 वर्षीय बेटा लक्ष्य चौहान दिल्ली (Delhi) कोर्ट में प्रैक्टिस करता था। वह 23 जनवरी की दोपहर दोस्त विकास और अभिषेक के साथ हरियाणा भिवानी में शादी समारोह में गया था। वह शादी से वापस घर नहीं लौटा। इस पर एसीपी यशपाल सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस तलाश में जुट गई।
लक्ष्य और विकास में ये विवाद
जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि लक्ष्य चौहान और विकास के बीच वित्तीय विवाद था। जिस कारण विकास ने लक्ष्य को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली (Delhi) के नरेला के पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक को हिरासत में लिया। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि विकास से लक्ष्य ने कर्ज लिया था। जब विकास अपने पैसे मांगता तो लक्ष्य दुर्व्यहार करता था। यह भी पढ़े: हम राम मंदिर को तोड़कर बाबरी बना देंगे…’, विवादित वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार…
विकास ने लक्ष्य को मारी गोली
जब लक्ष्य ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसके बाद प्लानिंग के तहत 23 जनवरी को दिल्ली (Delhi) से अभिषेक और विकास लक्ष्य की गाड़ी में सवार होकर शादी में गए। जब शादी समारोह के बाद देर रात वापस हो रहे थे। तभी पानीपत में कार रोकी व बाहर आकर कहासुनी के बाद विकास ने लक्ष्य को गोली मार दी। विकास ने शव को मुनक नहर में फेंक दिया। इसके बाद दोनों लक्ष्य की कार लेकर चले आए।
अभी शव का कोई सुराग नहीं
इस घटना की जांच के लिए दोपहर में दिल्ली दिल्ली (Delhi) पुलिस की टीम पानीपत पहुंची। जहां पर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक लक्ष्य के शव का कोई सुराग नहीं लग सका है। तो दूसरी तरफ पुलिस ने लक्ष्य की कार को खरखौंदा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभिषेक के बयान के आधार पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। जबकि पुलिस विकास को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़े: हम राम मंदिर को तोड़कर बाबरी बना देंगे…’, विवादित वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार…
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story