वास्तु के अनुसार इस रंग का नहीं होना चाहिए मेन गेट, अपमान-धनहानि का बन सकता है कारण

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार मेनगेट किस रंग का नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे मान-सम्मान और धन पर असर पड़ता है।

Pooja
Published on: 8 Jun 2025 5:42 PM IST
वास्तु के अनुसार इस रंग का नहीं होना चाहिए मेन गेट, अपमान-धनहानि का बन सकता है कारण
X
वास्तु के अनुसार घर में हर चीज की एक खास दिशा होती है। अगर घर वास्तु के अनुसार बनाया जाए, तो घर में सुख-शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, अगर घर का वास्तु खराब हो, तो गृह कलेश और संकटों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में घर के मेन गेट के रंग का भी वास्तु में खास महत्व होता है। आइए आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट का रंग कैसा नहीं होना चाहिए।

मेन गेट का कैसा होना चाहिए रंग

बता दें कि वास्तु में रंगों का भी बहुत महत्व होता है। जिसका ग्रहों की स्थिति और वास्तु दोनों पर असर पड़ता है। इसलिए घर में काले रंग का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। मेन गेट के काले रंग से मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, धन हानि भी हो सकती है। ऐसे में मेन गेट का रंग हमेशा हल्का ही होना चाहिए।

मेन गेट के पीछे न रखें ये चीजें

वास्तु में मेन गेट के पीछे कुछ चीजों का रखना भी निषेध माना जाता है। ये चीजें घर में नकारात्मक प्रभाव लाती हैं। ऐसे में घर के मेन गेट के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। ये चीजें गृह कलह का कारण भी बन सकती हैं।

घर के मेन गेट से जुड़े वास्तु टिप्स

अगर आप घर मं शांति का वास चाहते हैं, तो मेन गेट पर गणेश जी और स्वास्तिक का चिन्ह लगाना उत्तम रहेगा। इससे निगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती है। इसके अलावा, ध्यान रखें कि घर के मेनगेट से किसी तरह की आवाज न आए। दऱअसल, ऐसा गरीबी का सूचक माना जाता है। इसके अलावा, मेन गेट हमेशा घर के दूसरे दरवाजों से बड़ा ही होना चाहिए।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story