अब्बास अंसारी को दो साल की सजा ! हेट स्पीच से कैसे लटकी विधायकी पर तलवार?

Vivek Chaturvedi
Published on: 31 May 2025 4:37 PM IST
अब्बास अंसारी को दो साल की सजा ! हेट स्पीच से कैसे लटकी विधायकी पर तलवार?
X

Abbas Ansari hate speech case: माफिया मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी मुश्किल में फंस गया है। हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। (Abbas Ansari hate speech case) अब्बास अभी मऊ सदर से विधायक है, मगर सजा का ऐलान होने के बाद अब अब्बास की विधायकी पर संकट मंडरा रहा है। दो साल की सजा के बाद अब्बास अंसारी की विधायकी जा सकती है। क्या है पूरा मामला? जानिए....

अब्बास अंसारी को दो साल की सजा

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी बड़ी मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। अब्बास अंसारी के खिलाफ हेट स्पीच देने का मामला दर्ज हुआ था। मऊ के सीजेएम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई। अब अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। जिसमें अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी माना गया है और अदालत ने अब्बास अंसारी को दो साल की सजा सुनाई है। इसके बाद अब्बास अंसारी कानूनी शिकंजे में फंसते दिख रहे हैं।
Abbas Ansari hate speech case

अब्बास अंसारी ने दी क्या हेट स्पीच?

अब्बास अंसारी पर विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान हेट स्पीच देने का आरोप है। इस मामले में मऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें अब्बास अंसारी पर हेट स्पीच से सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप था। आरोप है कि अब्बास अंसारी ने 2022 में विधानसभा चुनाव के वक्त जनसभा में कहा था कि भैया से बात हो गई सबका हिसाब लिया जाएगा। इस बयान को अधिकारियों को धमकाने के लिहाज से देखा गया था।

विधायकी पर क्यों लटकी तलवार?

विधायक अब्बास अंसारी को मऊ की अदालत ने हेट स्पीच मामले में दो साल की सजा दी है। जानकारों का कहना है कि इससे अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उनकी विधायकी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। इनका कहना है कि ऐसा नियम है कि दो साल या इससे ज्यादा की सजा होने पर विधायकी रद्द हो सकती है। इसीलिए यह आशंका जताई जा रही है कि अब्बास अंसारी को सजा का ऐलान होने के बाद अब उनकी विधायकी पर तलवार लटक गई है।
यह भी पढ़ें: NIA की गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में घर-घर छापेमारी, साढ़े छह घंटे तक तहकीकात
यह भी पढ़ें: मिजोरम में आफत बनी बारिश, पांच घर और होटल जमींदोज, असम में पांच की दर्दनाक मौत
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story